
जंगल में सोना, नदी में नहाना, घुटने तक कीचड़ से सने पैर... डंकी रूट पर ऐसी थी अमेरिकी से डिपोर्ट हुए आकाश की जिंदगी
AajTak
अमेरिका से डिपोर्ट हुए आकाश के परिवार के उनके डंकी रूट से अमेरिका में एंट्री करने के कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिसमें वह पनामा के घने जंगलों में अन्य अवैध अप्रवासियों के साथ डेरा डाले हुए है. वीडियो में महिलाएं और बच्चे नदी से गुजरते हुए दिख रहे हैं. जंगल में कई जगह कीचड़ होने की वजह से उनके पैर पूरी तरह सन चुके हैं. परिवार ने बताया कि आकाश ने 10 महीने पहले भारत छोड़ा और 26 जनवरी को अमेरिका में एंट्री करने के लिए मैक्सिको बॉर्डर लांघ दिया.
अमेरिकी सेना का विमान 104 भारतीय निर्वासित को लेकर बुधवार दोपहर के अमृतसर पहुंचा था, जिसमें हरियाणा के करनाल का रहने वाला 20 वर्षीय आकाश भी शामिल है. अमेरिका से निर्वासित किया जाने के एक दिन बाद आकाश के परिवार ने कई वीडियो साझा किए हैं, जिसमें डंकी रूट से अमेरिका में एंट्री करने से पहले आकाश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. वीडियो में आकाश अमेरिका में एंट्री करने के लिए पनामा और मैक्सिको के खतरनाक इलाकों को पार कर रहे हैं. परिवार ने दावा किया कि उन्होंने आकाश की अमेरिका में एंट्री के लिए 72 लाख रुपये का भुगतान भी किया था.
आकाश के परिवार द्वारा शेयर किए वीडियो में उनके के साथ अन्य अवैध प्रवासी भी दिख रहे हैं जो डंकी रूट से अमेरिका में एंट्री के लिए जा रहे हैं. वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं जो जंगलों में सोने के लिए टेंट का सहारा ले रहे हैं. कई जगहों पर कीचड़ होने के कारण प्रवासियों को पैर पूरी तरह सन गए हैं. वीडियो आकाश और अन्य प्रवासी एक नदी को भी पार कर रहे हैं, जिसमें काफी ज्यादा पानी भरा है.
'आकाश ने 10 महीने पहले छोड़ा भारत'
परिवार द्वारा साझा किए गए वीडियो में आकाश अमेरिका के रास्ते में पनामा के घने जंगलों में कई अन्य अवैध अप्रवासियों के साथ डेरा डाले हुए दिख रहे हैं. वीडियो फुटेज में महिलाओं और बच्चे नदी से गुजरते हुए दिख रहे हैं. आकाश ने 10 महीने पहले भारत छोड़ा और 26 जनवरी को अमेरिका में एंट्री करने के लिए मैक्सिको बॉर्डर लांघ दिया.
आकाश के परिवार का दावा है कि उन्होंने मैक्सिको के सीधे रास्ते जाने का भुगतान किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे (आकाश) लंबे और ज्यादा खतरनाक रास्ते से भेजा गया था.
अमेरिकी चौकी पर पकड़ा गया आकाश

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.








