
जंगल में ठिकाना, चाय की तलब और CCTV से निगरानी... एक हफ्ते बाद ऐसे पकड़ा गया रायेसन का गुनहगार
AajTak
रायसेन रेप केस का आरोपी और 30 हजार का इनामी सलमान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. भोपाल में चाय की दुकान से पकड़े जाने से लेकर भागने की कोशिश और एनकाउंटर तक... पढ़ें सलमान की पूरी कहानी.
Raisen Rape Case: मध्य प्रदेश में रायसेन रेप केस का आरोपी सलमान कई दिनों तक पुलिस को चकमा देता रहा. कभी जंगलों में छुपा, कभी शहर की गलियों में गायब हो गया. लेकिन उसकी किस्मत ने उसे तब धोखा दे दिया, जब वह भोपाल में बेफिक्र होकर एक चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचा था. वहीं से शुरू हुआ वह चेज़ गेम, जिसके तहत सलमान पकड़ा गया. लेकिन आगे चलकर पुलिस की गाड़ी में पंचर और सलमान के भागने की कोशिश ने शॉर्ट एनकाउंटर की एक नई कहानी तैयार कर दी. आरोपी ने छुपने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन एक चाय की प्याली ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
बार-बार जगह बदलता रहा आरोपीरायसेन जिले में हुए रेप केस का आरोपी सलमान करीब सात दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था. उसके फरार होते ही पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए सलमान पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था. स्थानीय स्तर से लेकर जिला पुलिस तक हर स्तर पर उसके मूवमेंट्स को ट्रैक किया जा रहा था. लेकिन छिपने में माहिर सलमान बार-बार जगह बदल रहा था.
गुप्त सूचना से मिला सुराग पुलिस की कोशिशें तब रंग लाईं जब गांधीनगर क्षेत्र से एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सलमान वहीं इलाके में कहीं छिपा हुआ है. जानकारी इतनी सटीक थी कि पुलिस ने तुरंत इलाके में निगरानी तेज कर दी. वार्ड नं. 11 में संदिग्ध गतिविधियों पर खास फोकस रखा गया. पुलिस को पूरा यकीन था कि सलमान कभी न कभी इस इलाके में जरूर दिखाई देगा और इसी बात को ध्यान में रखकर पूरा प्लान तैयार किया गया.
चाय की दुकान पर पहुंचा आरोपी देर शाम पुलिस की नजर उस चाय की दुकान पर गई, जहां कई लड़के रोज बैठते हैं. तभी सलमान वहां चुपचाप चाय पीने पहुंच गया. पुलिस टीम पहले से तैयार थी और उसे पहचानते ही दबिश दे दी. बिना कोई मौका दिए सलमान को वहीं चाय की दुकान पर दबोच लिया गया. यह गिरफ्तारी बेहद शांत और तेज कार्रवाई का परिणाम थी, जिसने सलमान को चौंका दिया.
सलमान की गिरफ्तारी से हलचल जैसे ही उसकी गिरफ्तारी की खबर इलाके में फैली, माहौल अचानक गर्मा गया. रायसेन और भोपाल दोनों जगहों पर यह खबर तेजी से फैल गई. सोशल मीडिया पर भी इस गिरफ्तारी को लेकर खूब चर्चा होने लगी. आरोपी के पकड़े जाने से रेप केस के पीड़ित पक्ष को बड़ी राहत मिली. वहीं पुलिस को भी राहत थी कि लंबे समय से फरार चल रहा अपराधी आखिरकार उनकी पकड़ में आ चुका था.
थाने पर हंगामा सलमान की गिरफ्तारी की सूचना एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक भी पहुंच गई. वे बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस सलमान को रायसेन ले जाने की तैयारी कर चुकी थी. पुलिस किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से बचना चाहती थी, इसलिए उसे तुरंत गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










