
'छोटी सी कोठरी में शुरुआती 11 दिन कठिन थे...', संजय सिंह ने सुनाई जेल में बिताए 6 महीने की आपबीती
AajTak
संजय सिंह ने कहा कि जेल में मुझे निश्चित समय पर म्यूजिक रूम, बैडमिंटन कोर्ट में जाने की अनुमति मिल गई थी. यहां तक कि खाने से संबंधित मुद्दों का भी समाधान किया गया था. संजय ने कहा कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उन्होंने जेल के समय का उपयोग किताबें पढ़ने में किया.
AAP पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने जेल में बिताए दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में 6 महीने रहने के दौरान वह काफी दृढ़ और बहादुरी के साथ रहे. यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से भी कहा था कि बातचीत के दौरान रोना नहीं है. संजय सिंह को पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी थी. वह करीब 6 महीने तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद 3 अप्रैल को रिहा हुए थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संजय सिंह ने तिहाड़ के अंदर के अपने दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि शुरुआती 11 दिन काफी कठिन थे. मैं एक छोटी सी कोठरी के अंदर था और मुझे बाहर जाने की अनुमति नहीं थी. मैं पुलिस सुरक्षा में था, इसके बाद मैंने जेल प्रशासन से बात की और मांग की कि मुझे एक सामान्य कैदी के रूप में अधिकार दिए जाएं. उन्हें पुलिस सुरक्षा के तहत निश्चित समय पर बाहर जाने की अनुमति दी गई थी.
6 महीने में नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी की किताबें पढ़ीं
संजय सिंह ने कहा कि जेल में मुझे निश्चित समय पर म्यूजिक रूम, बैडमिंटन कोर्ट में जाने की अनुमति मिल गई थी. यहां तक कि खाने से संबंधित मुद्दों का भी समाधान किया गया था. संजय ने कहा कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उन्होंने जेल के समय का उपयोग किताबें पढ़ने में किया. AAP नेता ने बताया कि उन्होंने 6 महीने में नेल्सन मंडेला, महात्मा गांधी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, भगत सिंह की रचनाएं पढ़ीं. 6 महीने में उन्होंने जितानी किताबें पढ़ीं, उतना पिछले 6 साल में नहीं पढ़ पाए.
'परिवार ने बहादुरी से समय बिताया'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










