
'छावा' के सेट पर इस खास नाम से विक्की कौशल को बुलाते थे डायरेक्टर, सुनाया किस्सा
AajTak
फिल्म 'छावा'एक हिस्टोरिकल फिल्म है. इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी के किरदार में हैं. फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक सारे स्टंट स्वयं किए.
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. यह एक हिस्टोरिकल फिल्म है. इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी के किरदार में हैं. फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक सारे स्टंट स्वयं किए.
फिल्म बनाते वक्त लोगों की आस्था का ध्यान रखना पड़ा
एक इंटरव्यू में जब विक्की से पूछा गया कि आपको इस फिल्म को करने के लिए क्या-क्या भूलना पड़ा. तब विक्की कहते हैं, 'भूलने से ज्यादा मुझे उस ऐतिहासिक दुनिया को समझना पड़ा. साढ़े तीन सौ साल पहले के दौर व संस्कृति को समझना पड़ा. उनकी क्या मान्यताएं थीं, वे किन उसूलों पर चलते थे इन सबको जानना-समझना पड़ा. महाराष्ट्र के लिए तो छत्रपति संभाजी महाराज भगवान के समान हैं. ऐसे में न केवल एक्टर को बल्कि पूरी टीम को काफी जिम्मेदारी के साथ काम करना पड़ता है. ताकि, किसी की आस्था को ठेस ना पहुंचे.
फिल्म के डायरेक्टर ने बढ़ाया हौसला
एक्टर विक्की कहते हैं, 'जब मेरे पास इस रोल का प्रस्ताव आया था तो मैंने स्वयं से यही सवाल पूछा था कि क्या मैं इस रोल को कर पाऊंगा. छत्रपति संभाजी महाराज महान योद्धा थे. मुझे तैयारी करने के लिए छह-सात महीने मिले थे. उनकी जो शारीरिक बनावट थी या फिर उनकी तरह घुड़सवारी करना, इन सब के लिए हिम्मत जुटाने का आत्मविश्वास फिल्म के डायरेक्टर लक्षमण उतेकर सर से मिला. वह तब से लेकर आज तक मुझे राजे ही बुलाते है. यह शब्द मेरी चेतना में बस गया है. यह शब्द एक कलाकार में इतना आत्मविश्वास भर देता है कि आप स्वयं को उस जगह पर देखने लग जाते हैं.'घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक विक्की ने खुद किया है
विक्की आगे कहते हैं, 'मुझे पहले घोड़े से दोस्ती करनी थी. उसका नाम आजाद था. छह-सात महीने मैंने घोड़े के साथ बिताए थे. उसके साथ ट्रेनिंग ली थी. हमारे पास स्पेशलाइज विदेशी टीम थी, जो मुझे घुड़सवारी सिखाती थी. वे घोड़े की ट्रेनिंग भी करवाते थे. इसके लिए काफी मेहनत करना पड़ा.' फिल्म में विक्की कौशल ने बिना बॉडी डबल किए घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक के स्टंट खुद किए है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











