
छात्र बेच रहे थे हॉस्टल का खाना? दलित विक्टिम कार्ड पर बवाल... फिर चर्चा में JNU
AajTak
जेएनयू एक बार फिर चर्चा में है. कुलपति के बयान और प्रशासन की ओर से स्टूडेंट्स पर की जा रही कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. तो जानते हैं अभी किन-किन मुद्दों को लेकर जेएनयू चर्चा में है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर अलग-अलग प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है. पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय अलग-अलग कारणों से खबरों में है और विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. एक प्रदर्शन कुलपति के बयान को लेकर हो रहा है तो एक प्रदर्शन हॉस्टल के खाने को लेकर लगे जुर्माने के बाद से हो रहा है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर जेएनयू पिछले कुछ दिनों से किन किन वजहों से सुर्खियों बटोर रहा है...
कुलपति के बयान को लेकर बवाल
दरअसल, जेएनयू में एक विवाद वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित के बयान को लेकर है. कुछ दिन पहले वाइस चांसलर पंडित ने UGC रेगुलेशंस को लेकर एक पॉडकास्ट में दलित विक्टिम कार्ड को लेकर बयान दिया था.कुलपति शांतिश्री ने दलितों और अश्वेतों की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'आप हमेशा विक्टिम बनकर या विक्टिम कार्ड खेलकर तरक्की नहीं कर सकते.' इसके अलावा उन्होंने UGC के नए इक्विटी रेगुलेशन की भी आलोचना की और इसे ‘पूरी तरह से गैर-जरूरी’ बताया.
इसके बाद JNUSU इसका विरोध कर रहा है. इसके बाद JNUSU के आरोप का जवाब देते हुए, वाइस चांसलर ने कहा, 'मेरा यह मतलब नहीं था, मेरा मतलब था कि वोक्स ने इतिहास ऐसे ही लिखा है. जो लोग वोक्स का विरोध करते थे, उनका कहना था कि हमेशा पीड़ित बने रहना और मनगढ़ंत दुनिया बनाई जा रही है.' इसके साथ ही स्टूडेंट्स वाइस चांसलर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
छात्रों पर मेस का खाना बेचने का आरोप
जेएनयू में एक स्टूडेंट ग्रुप कोयना हॉस्टल के सात स्टूडेंट्स पर मेस का खाना बांटने के आरोप में लगाए गए जुर्माने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है. प्रशासन की ओर से लगाए गए जुर्माने को भी गलत बताया जा रहा है. छात्रावास प्रशासन की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, जेएनयू अधिकारियों ने कहा कि यहां रहने वाले कुछ लोग आवंटित मेस का खाना अन्य व्यक्तियों को बांटते या बेचते हुये पाए गए, जिसे गलत माना गया.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











