
छात्रा ने खुद ही अपने ऊपर डाला था 'एसिड', CCTV से खुली पोल... दिल्ली कांड की पूरी क्रोनोलॉजी
AajTak
दिल्ली के भारत नगर में कथित एसिड अटैक मामले में खुलासा हुआ कि यह फर्जी था. पीड़िता के पिता अकील ने खुद टॉयलेट क्लीनर से बेटी पर हमला रचकर आरोपी जितेंद्र को फंसाने की साजिश की.जांच में एसिड के निशान नहीं मिले और जितेंद्र की लोकेशन घटना स्थल से दूर थी. पुलिस ने अकील को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली के भारत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह हुए एसिड अटैक मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं.जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं जो पीड़िता के बयानों से मेल नहीं खाते.इस बीच, पीड़िता के पिता अकील ने कबूल किया है कि उसने आरोपी जितेंद्र को फंसाने के लिए खुद ही एसिड अटैक की साजिश रची थी.साथ ही अकील का ईशान और अरमान के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने उन्हें भी झूठे मामले में फंसा दिया.पुलिस ने अकील को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.साथ ही मालूम हुआ कि लड़की जिससे घायल हुई वह एसिड नहीं टॉयलेट क्लीनर था.
एसिड नहीं टॉयलेट क्लीनर था फर्जी केस करने के आरोप के आधार पर, पुलिस ने खान से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया.उसने खुलासा किया कि उसने एसिड अटैक की कहानी गढ़ी थी और जिस लिक्विड की बात हो रही थी, वह साधारण टॉयलेट क्लीनर था.
छात्रा ने खुद ही खुद पर डाला था लिक्विड
एक अधिकारी ने बताया, 'छात्रा ने ई-रिक्शा से उतरने के बाद कथित तौर पर अपने हाथ पर टॉयलेट क्लीनर खुद ही डाला था और चिल्लाने लगी.'अधिकारी ने बताया कि छात्रा लिक्विड को घर से अपने बैग में ही लेकर आई थी. इससे पहले, जांचकर्ता इस बात से हैरान थे कि छात्रा अपने कॉलेज से लगभग 300 मीटर दूर ई-रिक्शा से क्यों उतरी.पुलिस ने कहा, 'अशोक विहार तक, वह अपने भाई के साथ स्कूटर पर थी.उसके बाद, वह कॉलेज जाने के लिए ई-रिक्शा से गई, लेकिन कॉलेज के मेन गेट से 300 मीटर पहले ही उतर गई.फिर हुआ ये एसिट अटैक वाला किस्सा.'
क्राइम सीन से 5 किमी दूर था जितेंद्र
इधर, जांच में शामिल होने के लिए उसके भाई से कोई संपर्क नहीं हो सका है.वहीं घटना के समय आरोपी जितेंद्र की लोकेशन करोल बाग में थी, जो क्राइम सीन से लगभग 5 किलोमीटर दूर है.अधिकारी ने बताया कि कथित रूप से अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की लोकेशन भी करोल बाग में ही थी.पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पेंटर जितेंद्र ने भी यही बताया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







