
छत तोड़कर घुसे चोर, CCTV तोड़ा, फिर गैस कटर से काटा ATM... एक दिन पहले डाले गए थे लाखों रुपये
AajTak
सोनीपत (Sonipat) में चोरों ने एटीएम को निशाना बनाते हुए चोरी की कोशिश की. छत तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने का प्रयास किया और सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया. हालांकि, नकदी चुराने में असफल रहने के बाद चोर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) में चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की. चोर छत तोड़कर एटीएम तक पहुंचे थे और सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया. हालांकि, चोर नकदी चुराने में नाकाम रहे. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह एटीएम निजी फाइनेंस कंपनी का है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला सोनीपत के बहादुरगढ़ हाइवे पर बीसवां मील के पास का है. यहां चोर छत तोड़कर निजी फाइनेंस कंपनी के एटीएम तक पहुंचे थे. इसके बाद गैस कटर से मशीन को काटने की कोशिश की, लेकिन एटीएम को नहीं काट पाए. जब इस मामले का पता चला तो शिकायत पुलिस से की गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: रुड़की में गैस कटर से एटीएम काटकर बदमाशों ने लूटे लाखों रुपये, CCTV में वारदात कैद
बीसवां मील के रहने वाले सत्यनारायण ने बताया कि वे मनी ट्रांसफर, रेलवे टिकट और फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं. उन्होंने दुकान में निजी फाइनेंस कंपनी का एटीएम लगवा रखा है. रात को चोरों ने एटीएम कक्ष की छत तोड़ दी और अंदर घुस गए. चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की. इस दौरान सीसीटीवी के तार काट दिए और उसे तोड़ दिया. वे जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो इस मामले की जानकारी हुई. दुकानदार ने एक दिन पहले ही एटीएम में करीब ढाई लाख रुपये डाले थे.
सत्यनारायण ने बताया कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम को नीचे से काटकर कैश निकालने की कोशिश की. हालांकि नकदी नहीं निकाल सके. दुकान में काफी नुकसान पहुंचा है. इस मामले के संबंध में सोनीपत पुलिस पीआरओ रविंद्र सिंह ने बताया कि राई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एटीएम से नकदी चोरी की कोशिश की गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










