
छत्तीसगढ़: होली के दिन शराब के नशे में दो गुटों में मारपीट, एक युवक की मौके पर ही मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होली के रुपयों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. इस दौरान एक गुट के युवक को चाकू लग गई और उसकी मौत मौके पर मौत हो गई. आरोप है कि सभी आरोपी नशे में धुत थे. पुलिस ने घेराबंदी कर घटना के आधे घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होली के दिन पुरानी रजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. इसमें एक युवक की मौत मौके पर ही मौत हो गई. आरोप है कि सभी आरोपी नशे में धुत थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने घटना के आधे घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.
मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, यहां के रहने वाले राजीव नागर, 38 साल के सेवक राम निषाद और मोची मोहल्ला के रहने वाले 23 साल के शुभम राजपूत के बीच पहले से ही रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान होली के दिन दोनों ही अपने-अपने गुटों के साथ आमने-सामने आ गए.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कराया शांत
फिर दोनों में विवाद होने लगा. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सेवक राम निषाद ने शुभम राजपूत पर चाकू से हमाल कर दिया. चाकू लगने से शुभम की मौत मौके पर ही हो गई. इसके बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों समझा-बुझाकर शांत कराया. फिलहाल, मौके पर शांति का माहौल बना हुआ है.
पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन का था विवाद- एसपी
मामले में दुर्ग के एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया, "खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक व्यक्ति को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतक और आरोपी में पुरानी रंजिश थी और दोनों में पैसों के लेनदेन का विवाद भी चल रहा था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है. फिलहाल, मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









