
छत्तीसगढ़ से आया The Kerala Story जैसी घटना, पीड़ित परिवार ने बीजेपी से मांगी मदद
AajTak
बॉलीवुड फिल्म 'द केरला स्टोरी' जैसी घटना अब छत्तीसगढ़ से सामने आ गई है. मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को अविवाहित बताकर 27 साल के दानिश खान ऊर्फ समीर हसन पहले फंसाया. फिर गर्भपात के लिए उनकी बेटी को असुरक्षित तरीके से दवाई खिलाई. इससे उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज दौरान उसकी असमय मौत हो गई.
लव जिहाद पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'द केरला स्टोरी' की जैसी कहानी अब छत्तीसगढ़ से सामने आ गई है. रायगढ़ में हुई इस घटना के बाद पीड़िता के पिता, भाई और भाजपा की ओर से एक साझा बयान जारी कर पूरे घटना की जानकारी दी गई है. पीड़ित परिवार ने कहा कि यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है.
धर्म विशेष के एक युवक ने खुद की पहचान और शादीशुदा होने की बात को छिपाकर उनकी बेटी को प्रेम के जाल में फंसाया. प्रेग्नेंट किया और उसे जब बच्ची पैदा हुई, तो 2 दिन बाद ही मासूम को गायब कर दिया. इतना ही नहीं जब दूसरी बार युवती प्रेग्नेंट हुई, तो गर्भपात के लिए दवा खिला दी. इससे गर्भ में पल रहे मासूम की मौत हो गई. इस दौरान युवती की तबीयत भी खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
हमें हर हाल में इंसाफ चाहिए- मृतका का भाई
मृतक युवती के भाई ने बताया कि अभी तक उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ है. उन्हें हर हाल में इंसाफ चाहिए. पुलिस के ढुलमुल रवैया को देखते हुए हमने बीजेपी से न्याय के लिए सहायता मांगी है. पीड़ित परिवार का दावा है कि उसके पास मृतिका का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें वह स्वयं कह रही है कि दानिश मुझे मार डालेगा और उसने मेरी बच्ची को मार डाला है.
पीड़ित परिवार के साथ आए भाजपा नेता
इसके अलावा अन्य प्रूफ भी पीड़ित परिवार के पास मौजूद हैं. बावजूद इसके पुलिस ने सिर्फ औपचारिक रूप से इस मामले को हल्के में निपटाने का काम किया है. इस मामले में पूर्व आईएएस और भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के अलावा सांसद गोमती साय, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल गोपाल भल्ला और भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीड़िता परिवार के साथ आ गए हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






