
छत्तीसगढ़: सुकमा-बीजापुर में मारे गए 17 नक्सली, 25 लाख का इनामी बुधरा भी ढेर
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 18 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं. सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई. इसमें 17 नक्सलियों को मार गिराया गया. मारे गए नक्सलियों में विशेष जोनल कमेटी सदस्य और दरभा डिवीजन के सचिव कुडामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 17 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं. यह कार्रवाई केंद्र और राज्य सरकार की नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक खत्म करने की रणनीति के तहत की गई है.
सुकमा में 17 नक्सली ढेर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई. इसमें 17 नक्सलियों को मार गिराया गया. मारे गए नक्सलियों में विशेष जोनल कमेटी सदस्य और दरभा डिवीजन के सचिव कुडामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था.
जगदीश 2013 में झीरम घाटी हमले समेत कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था. इसके अलावा मारे गए नक्सलियों में चार एरिया कमेटी सदस्य भी शामिल हैं. बीजापुर जिले के नरसापुर-टेकामेटला गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें एक नक्सली मारा गया और एक हथियार बरामद किया गया.
चार जवान घायल, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
इस ऑपरेशन में तीन जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एके-47 राइफल, एसएलआर, INSAS राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) और अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद की हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








