
छत्तीसगढ़: सुकमा और बीजापुर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 3 नक्सली ढेर
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है. राज्य के जगरगुंडा इलाके में दो दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को पुलिस फोर्स ने घेर लिया है और लगातार अभियान चला रही है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है. माओवादियों के गढ़ में 8 जनवरी को सुकमा डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त पुलिस ने सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान शुरू किया है. इसमें अब तक तीन नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है. 9 जनवरी को सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है. वहीं, आस-पास के इलाके में माओवादियों के ठिकानों की तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है. छत्तीसगढ़ में पुलिस पर हुए नक्सली आईडी हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.
नक्सलियों के खिलाफ मुहिम जारी
राज्य के जगरगुंडा इलाके में दो दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को पुलिस फोर्स ने घेर लिया है और लगातार अभियान चला रही है. वहीं, खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, पुलिस पर हुए बीजापुर नक्सली हमले के बाद सुकमा इलाके में नक्सली एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जैसे ही पुलिस को इसकी भनक मिली पुलिस ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया और एनकाउंटर शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: रहस्यों से भरा अबूझमाड़ बना नक्सलियों की पनाहगाह, क्यों इस जगह के सर्वे में मुगलों से लेकर अंग्रेज भी हुए फेल?
पिछले साल बस्तर में 792 नक्सलियों ने सरेंडर किया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










