
छत्तीसगढ़: लव ट्रायंगल में बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी से काटकर छोटी को उतारा मौत के घाट
AajTak
राजनांदगांव में प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी बहन ने छोटी बहन की कल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों बहने गांव के एक युवक से प्रेम करती थीं. जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी से वार कर छोटी बहन को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया और मृतका की बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया. हत्या के खुलासे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बड़ी बहन ने की छोटी बहन की हत्या यह घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम कुशयारी का है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि त्रिकोणी प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी बहन ने छोटी बहन को मौत के घाट उतारा. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों बहनों के गांव के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था. जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौते घाट उतारा.
पुलिस ने हत्या की आरोपी बड़ी बहन को किया अरेस्ट
जांच के दौरान पुलिस को मृतका की बहन पर कुछ शक हुआ. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि दो अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाया गया. आरोपियों को आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. दोनों मामलों की गहराई से जांच की जा रही है.
(रिपोर्ट- परमानंद रजाक)

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








