
छत्तीसगढ़: रात को रो रही थी 3 साल की मासूम, बेरहम पिता ने हत्या करके नदी में फेंक दिया शव
AajTak
सरगुजा जिले के मैनपाट में पिता ने अपनी ही बच्ची की हत्या कर दी. फिर अपना गुनाह छिपाने पत्नी के साथ मिलकर उसका शव नदी में फेंक दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात को बच्ची बार-बार रो रही थी. इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने बच्ची के नाक पर जोर से मुक्का मार दिया. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पति-पत्नी को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां पिता ने पहले तो रात में बार-बार रो रही 3 साल की बेटी की नाक पर मुक्का मारकर उसकी जान ले ली. फिर अपना गुनाह छिपाने के लिए पत्नी के साथ मिलकर उसका शव नदी में फेंक दिया. यही नहीं, पिता ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मासूम बेटी का सोते समय कोई अपहरण कर ले गया है.
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला. सख्ती से पूछताछ में पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. फिर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
मामला मैनपाट के केसरा पथरी इलाके का है. यहां रहने वाला प्रमोद मांझी पत्नी सुमित्रा और 3 साल की बेटी के साथ 15 अगस्त की रात को घर पर सो रहा था. इस दौरान बेटी बार-बार रो रही थी.
बेटी के रोने की आवाज से प्रमोद को इतना गुस्सा आया कि उसने उसकी नाक पर जोर से मुक्का मार दिया. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. बेटी की मौत के बाद पति-पत्नी हड़बड़ा गए. जेल जाने के डर से उन्होंने बेटी के अपहरण की कहानी बना डाली और उसका शव ले जाकर घुनघुट्टा नदी में फेंक दिया.
सुबह प्रमोद मांझी कमलेश्वरपुर थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को रात में सोते समय कोई उठा ले गया है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया और जांच शुरू की. पुलिस ने गांव में जाकर मासूम के माता-पिता और पड़ोसियों का बयान लिया. पुलिस को पति-पत्नी के बयानों पर शक हुआ. सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया.
नदी के पास झाड़ियों में फंसा पड़ा मिला शव आरोपी प्रमोद ने बताया कि गुस्से में उसने बेटी को मुक्का मारा था. उसे नहीं पता था कि इससे उसकी मौत ही हो जाएगी. अंबिकापुर की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने नदी के पास बच्ची के शव की तलाश की तो उन्हें नदी के पास झाड़ियों में मासूम का शव फंसा पड़ा मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जब आरोपी ने बच्ची को मारा, उस समय वह शराब के नशे में था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









