
छत्तीसगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिससे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. जबकि उनका बच्चा घायल हो गया. इस बात की जानकारी एक न्यूज को एक अधिकारी ने दी. जिसके मुताबिक दुर्घटना सुबह कचांदुर-धौर मार्ग पर धौर गांव के पास हुई.
यह भी पढ़ें: दोस्त से लड़ाई के बाद उड़ाई विमानों में बम की अफवाह, छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया नाबालिग
अधिकारी ने बताया कि परिवार एक समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहा था, तभी सीमेंट से लदे एक ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में राजेश साहू (32), उनकी पत्नी रितु (28) और उनकी बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में BJP विधायक के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने का आरोप
घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और उन्हें शांत करने के प्रयास जारी हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








