
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: BJP ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0, नगर पालिका में AAP का खुला खाता
AajTak
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में जीत का परचम लहराया है. जबकि कांग्रेस निगम में खाता भी नहीं खोल पाई है. उधर, नगर पालिका में बीजेपी को 35, कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली है. इतना ही नहीं, नगर पालिका में आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोल लिया है. बता दें कि सूबे में नगर पालिका की 49 सीटें हैं.
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी. भारतीय जनता पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में जीत का परचम लहराया है. जबकि कांग्रेस निगम में खाता भी नहीं खोल पाई है. जबकि 49 नगर पालिका में बीजेपी को 35, कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली है. इतना ही नहीं नगर पालिका में आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोल लिया है. AAP ने बोदरी की एक सीट पर जीत हासिल की है. जबकि 5 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं.
बात नगर पंचायत की करें तो यहां भी भारतीय जनता पार्टी ने भी बड़ी जीत हासिल की है. नगर पंचायत की 114 सीटों में से बीजेपी ने 81, कांग्रेस ने 22 और बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है. जबकि 10 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं.
नगरीय निकाय चुनाव में जीत पर क्या बोले सीएम विष्णुदेव?
नगरीय निकाय चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया है. मैं पुन: समस्त छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है, मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि अटल विश्वास पत्र में हमने जो वादा किया है, उसे निश्चित रुप से शत-प्रतिशत पूरा करेंगे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










