
छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी पार्टी
AajTak
छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से छह महीने पहले विपक्षी बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. कद्दावर आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने बीजेपी में सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. नंद कुमार साय ने बीजेपी से अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भेज दिया है.
नंद कुमार साय ने अपने इस्तीफे की वजह अपनी छवि धूमिल करने के लिए की जा रही कोशिशों को बताया है. नंद कुमार साय ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि पार्टी के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसे पूरे समर्पण के साथ निभाया. उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ साल में पार्टी के भीतर मेरी छवि धूमिल करने की कोशिशें हुई हैं.
छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. मेरी गरिमा को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है जिससे मैं बहुत आहत महसूस कर रहा हूं. उन्होंने अपना इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि बहुत गहराई से विचार करने के बाद मैंने बीजेपी में अपने सभी पद और पार्टी की प्राथमिकता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है.
रमन सिंह बोले- वरिष्ठ लोग करेंगे बात
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने नंद कुमार साय के चुनावी साल में इस्तीफे से बीजेपी को नुकसान के सवाल पर कहा कि वे वरिष्ठ तो हैं. उन्होंने कहा कि अभी इस्तीफा आया है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उस पर विचार करेंगे. इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन के लोग और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नंद कुमार साय से बातचीत करेगा. पूर्व सीएम ने कहा कि उम्मीद है कि बातचीत से कोई हल निकल आएगा.
उन्होंने ये भी कहा कि नंद कुमार साय से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. पूर्व सीएम डॉक्टर रमन ने ये भी कहा कि उनकी काफी दिनों से नंद कुमार साय से मुलाकात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठकों में मुलाकात होती थी लेकिन कभी भी उनकी ओर से इस तरह की बात नहीं कही गई जैसी आज कही गई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








