
छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- जल्द कराएं जातिगत सर्वेक्षण
AajTak
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना का कार्यक्रम जल्द निर्धारित कराने की अपील की है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा है कि सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षण भी साथ-साथ कराया जाना चाहिए.
जातिगत जनगणना की मांग को लेकर मचे घमासान के बीच अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनगणना का राग अलाप दिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर देश में जल्द जनगणना कराने की मांग की है. सीएम बघेल ने पीएम मोदी से जनगणना कार्यक्रम जल्द निर्धारित करने के लिए निर्देश देने की अपील की है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश में पिछले 150 साल से हर 10 साल में जनगणना का कार्य संपादित होता आया है. उन्होंने कहा है कि जनगणना के माध्यम से देश में पिछले 10 साल के दौरान सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में हुए परिवर्तनों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाते हैं. सीएम बघेल ने कहा कि इन आंकड़ों के आधार पर देश और राज्यों के विकास के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाने में सहायता मिलती है.
उन्होंने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में ये भी कहा है कि साल 2011 में जनगणना के साथ पहली बार सामाजिक, आर्थिक, जातिगत सर्वेक्षण भी कराया गया था. सीएम बघेल ने कहा है कि इस सर्वेक्षण के आधार पर ही पात्र हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि ये सर्वेक्षण 10 साल के लिए ही प्रभावी था.
सीएम बघेल ने आगे कहा है कि पिछले 12 साल में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और सामाजिक, आर्थिक परिवर्तनों को देखते हुए ये आंकड़े अब उपयुक्त और प्रासंगिक नहीं रह गए हैं. उन्होंने कहा कि जनगणना के साथ ही वंचित और पात्र हितग्राहियों की जानकारी के लिए सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षण का कार्य भी जल्द से जल्द शुरू कराया जाए.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ये मांग भी की है कि सर्वे में ये जरूर देखा जाए कि पिछले 10 साल में योजनाओं से लाभार्थियों को वास्तव में कितना लाभ हुआ है. उन्होंने जनगणना के महत्व और गरीबों के हितों का ध्यान रखते हुए जनगणना के लिए तिथियों का निर्धारण कर कार्यक्रम का जल्द ऐलान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









