
छत्तीसगढ़: कांकेर चुनावी ड्यूटी में तैनात जवान ने बरसाई गोलियां, 1 सीनियर अधिकारी की मौके पर ही मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जवान ने अपने ही साथियों पर कई राउंड फायरिंग की. इस दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साथी के हत्यारे जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि CAF जवानों की ड्यूटी चुनाव के स्ट्रॉन्ग रूम में लगाई गई थी.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय के राजकीय पीजी कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात सिपाही पुरुषोत्तम सिंह ने अपने हेड कॉन्सटेबल सुरेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या कर दी. रविवार सुबह जवान ने मौके पर 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें 1 गोली सुरेंद्र भगत को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम को कांकेर कोतवाली लाया गया है, जहां कांकेर के डीआईजी बालाजी राव व कांकेर के एसपी शलभ सिन्हा जवान से पूछताछ जारी है. साथ ही कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम ने फायरिंग के बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, उसे निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
इलेक्शन के चलते स्ट्रॉन्ग रूम में लगाई गई थी ड्यूटी
बता दें कि कांकेर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव होने जा रहा है, जिसके चलते स्ट्रांग रूम बनाया गया है. यही स्ट्रॉन्ग रूम पीजी कॉलेज में बनाया गया और वहीं पर सीएएफ के जवान तैनात थे. कांकेर के एसपी शलभ सिन्हा ने भी बताया कि जवान पिछले महीने ही छुट्टी से लौटा है.
होमगार्ड की हत्या का मामला भी आ चुका है सामने
इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले से ऐसा ही मामला सामने आया था. मार्च महीने में कांकेर के एक गांव के बाजार में सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने होमगार्ड के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था. माना गया कि इस हत्या के पीछे माओवादियों का हाथ है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






