
छत्तीसगढ़ः सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर लिया. वहीं दावा किया जा रहा है कि कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगी है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ गोगुंडा पहाड़ी पर मुलेरवागू नाला के जंगलों में हुई है. सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलबगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गई, जिसमें एक वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गया. पुलिस ने नक्सली का देसी कट्टा व अन्य हथियार सहित शव बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पुलबगड़ी थानाक्षेत्र में गोगुंडा पहाड़ी पर मुलेरवागू नाला के जंगलों में पुलिस सर्चिंग कर रही थी, उसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एक वर्दीधारी नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया. सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है. इस मामले में दावा किया जा रहा है कि अन्य नक्सलियों को भी मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीते माह दंतेवाड़ा के किरंदुल में बने सीआरपीएफ के नए कैंप पर हमला कर दिया था. छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर CRPF रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें 3 जवान शहीद हो गए थे. हमला CRPF 19 बटालियन की ROP पार्टी पर ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में किया गया था. हमले में कई जवान भी घायल हुए थे. नक्सली शहीद जवानों से 3 एके-47 लेकर मौके से फरार हो गए थे. शहीद होने वाले जवानों के नाम एएसआई शिशु पाल सिंह (उत्तर प्रदेश), एएसआई शिव लाल (हरियाणा) और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह (बिहार) थे.
बिहार में 2 बड़े नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद इधर, बिहार के जमुई जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खैरा के गिद्धेश्वर जंगल से दो बड़े इनामी नक्सली पिंटू राणा और करुणा को दबोच लिया. दोनों नक्सलियों के पास से पुलिस ने एके-47 और एसएलआर राइफल के अलावा 88 जिंदा कारतूस बरामद किया. गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सलियों के खिलाफ बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई मामले दर्ज है.
पिंटू राणा पर बिहार सरकार ने एक लाख और झारखंड सरकार ने 15 लाख इनाम की घोषणा कर रखी थी. करुणा पर झारखंड सरकार ने 25 लाख इनाम रखा था. पिंटू राणा और करुणा पति-पत्नी बताए जा रहे हैं. दोनों कुछ वर्षों में दर्जनों नक्सली वारदात को अंजाम दे चुके हैं. जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कमांडर पिंटू राणा के खिलाफ 72 और करुणा पर 33 मामला दर्ज है. पुलिस दोनों नक्सलियों से पूछताछ में जुटी है.
(पटना से सुजीत झा के इनपुट्स के साथ)

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








