
छतों पर स्नाइपर्स, नौजवान को सिर में गोली लगते देखा... जैसे-तैसे दुनिया को ईरान बता रहा है अपनी आह!
AajTak
ईरानी जमीन जंग का मैदान बनी हुई है. यूं तो इस देश में सख्ती और कम्युनिकेशन ब्लैकआउट है, लेकिन वहां से रिस रिसकर जो जानकारियां आ रही है वो भयावह स्थिति को बता रही है. चश्मदीद साफ बता रहे हैं कि देश में खून खराबा मचा हुआ है. छतों पर स्नाइपर्स तैनात हैं और लोगों को गोलियां मारी जा रही है.
"मैं कुछ मिनट के लिए कनेक्ट हो पाया, बस यह कहने के लिए कि यहां खून-खराबा हो रहा है," तेहरान के एक बिजनेसमैन सईद ने सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके दुनिया को मैसेज भेजने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली. हजारों दूसरे लोगों की तरह सईद भी एक ऐसे देश से बात कर रहे थे जो लगभग पूरी तरह से कम्युनिकेशन ब्लैकआउट में डूबा हुआ है, जहां सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को अंधाधुंध ताकत से दबाया जा रहा है.
28 दिसंबर 2025 को आर्थिक मुश्किलों को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन अब दशकों में ईरान के धार्मिक शासन के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गए हैं. शुरुआत में बेतहाशा महंगाई, खाने-पीने की चीज़ों की बढ़ती कीमतों और राष्ट्रीय मुद्रा के गिरने से लोगों में गुस्सा भड़का, और यह अशांति तेज़ी से पूरे देश में फैल गई.
विरोध प्रदर्शन सभी 31 प्रांतों में फैल गए, जिसमें छात्र, बाज़ार के व्यापारी और आम नागरिक सड़कों पर उतर आए. नारे जल्द ही आर्थिक शिकायतों से बदलकर खुले तौर पर सरकार विरोधी नारे बन गए, जिसमें प्रदर्शनकारी बड़े राजनीतिक बदलाव और धार्मिक शासन को खत्म करने की मांग कर रहे थे.
पाबंदियों के बावजूद चश्मदीदों की गवाही और दमन की कहानियां सामने आ रही है. ईरानी लोग ऑनलाइन होने के लिए जोखिम भरे और जुगाड़ वाले तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसमें सैटेलाइट लिंक और खुफिया कनेक्शन शामिल हैं. उन्होंने बताया है कि भीड़ पर गोलियां चलाई गईं, छतों पर स्नाइपर तैनात थे और अस्पताल गंभीर रूप से घायल प्रदर्शनकारियों से भरे हुए थे.
'सरकार हत्याएं कर रही है'
एक पब्लिशिंग कंपनी में काम करने वाली 30 साल की एक प्रदर्शनकारी यासी ने कहा, "सरकार हत्याएं कर रही है." न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा इंटरव्यू किए गए अन्य लोगों की तरह उसने भी सुरक्षा के लिए अपनी पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








