
ट्रंप-मचाडो की लंच मीटिंग से पहले बड़ा एक्शन, US ने वेनेजुएला का एक और टैंकर किया जब्त
AajTak
अमेरिका ने कैरिबियन सागर में वेनेजुएला-संबंधित तेल टैंकर Veronica को जब्त कर लिया है, जो पिछले कुछ हफ्तों में छठा लक्ष्य बना है. यह कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रम्प और विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो के बैठक से पहले हुई. अमेरिकी सेना का कहना है कि टैंकर प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था और अब सिर्फ कानूनी रूप से तेल ही निकलेगा.
संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े एक और तेल टैंकर को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई कैरिबियन सागर में की गई है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो के बीच अहम बैठक होने वाली है.
अधिकारियों ने बताया कि हाल के हफ्तों में यह छठा ऐसा जहाज है, जिसे अमेरिका ने पकड़ा है. ये सभी टैंकर या तो वेनेजुएला का तेल ले जा रहे थे या पहले किसी समय वेनेजुएला का तेल ढो चुके थे. नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन तड़के अंजाम दिया गया और Veronica नाम के टैंकर को बिना किसी टकराव के अपने कब्जे में ले लिया गया.
प्रतिबंधों का उल्लंघन करता मिला टैंकर Veronica
अमेरिकी सेना के दक्षिणी कमांड ने बताया कि Veronica राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा तय किए गए प्रतिबंधित जहाजों के क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन कर रहा था. सेना ने साफ कहा कि वेनेजुएला से वही तेल बाहर जाएगा, जो पूरी तरह कानूनी और सही तरीके से समन्वय के तहत भेजा जाएगा.
मादुरो को हटाने की रणनीति का हिस्सा
अमेरिका द्वारा की जा रही यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बाहर करना था. जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी बलों ने मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था. इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल संसाधनों पर लंबे समय तक नियंत्रण रखेगा, ताकि वहां के कमजोर तेल उद्योग को फिर से खड़ा किया जा सके.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












