
छक्के, रन और विकेट... टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 'साइलेंट मैच विनर' बने शिवम दुबे
AajTak
शिवम दुबे की बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. शिवम दुबे ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. भारत के फाइनल तक के सफर में शिवम दुबे का योगदान संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह से कतई कम नहीं रहा है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का अंदाजा लगाने को कहा जाए तो ज्यादातर फैन्स ईशान किशन या संजू सैमसन का नाम लेंगे. संजू ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 16 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा कई फैन्स हार्दिक पंड्या या कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी याद करेंगे, लेकिन कम ही फैन्स शिवम दुबे का जिक्र करेंगे.
आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि टीम इंडिया की सफलता में शिवम दुबे का योगदान कितना अहम रहा है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शिवम भारत के उन चार बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस सूची में उनके साथ संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी हैं. शिवम का औसत 34.83 और स्ट्राइक रेट 159.54 रहा है, साथ ही उन्होंने 15 छक्के भी जड़े हैं.
बैटिंग पोजीशन बार-बार बदल रही दिलचस्प बात यह है कि शिवम दुबे का बल्लेबाजी क्रम मौजूदा टूर्नामेंट में तय नहीं रहा. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग नंबर पर भेजा है. उन्होंने तीन बार नंबर 6 पर और दो बार नंबर 5 पर बैटिंग की है. जबकि एक-एक मौके पर उन्हें नंबर 4 और नंबर 7 पर उतरा गया है.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप चैम्पियन पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम को क्या मिलेगा?
अक्सर बल्लेबाजों के लिए बार-बार बैटिंग पोजीशन बदलना मुश्किल होता है, लेकिन शिवम दुबे ने हर भूमिका में खुद को ढाला और टीम के लिए योगदान दिया. टूर्नामेंट की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही थी और पहले मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी उपयोगिता साबित की. नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 23 रन बनाकर पारी को गति दी, जिससे बाद में हार्दिक पंड्या को बड़ी पारी खेलने का मौका मिला.
नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली यादगार पारी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनका छोटा लेकिन अहम योगदान रहा. उस मुकाबले में ईशान किशन के 77 रनों के बावजूद भारतीय इनिंग्स की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी. ऐसे में शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम इंडिया को 175 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, नीदरलैंड्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन सबसे यादगार रहा. उस मैच में जब कोई भी भारतीय बल्लेबाज 35 रन के पार नहीं पहुंच पाया, तब शिवम ने सिर्फ 31 गेंदों में 66 रन बनाकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










