
चौथे चरण का चुनाव, किसका चलेगा दांव... कन्नौज, हैदराबाद, बेगूसराय समेत 96 सीटों पर आज होगी वोटिंग
AajTak
सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं. इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे.
देश में सोमवार यानी 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा. 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव में अब तक तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. तीन चरणों में 285 सीटों पर वोटिंग हो गई है. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.
8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता इसी चरण में आंध्र प्रदेश विधान सभा की 175 सीटें और ओडिशा विधान सभा की 28 सीटों पर भी मतदान होगा. इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे. इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं. कुल मतदाता में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं.
85 साल से ज्यादा उम्र के 12.49 लाख मतदाता कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं. चुनाव पर निगरानी के लिए 364 ऑब्जर्वर और 4661 उड़नदस्ते हैं. इनके अलावा 4438 स्टेटिक सर्विलांस टीम भी चुनाव क्षेत्र में होंगी. दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन चुनाव क्षेत्रों में 1016 अंतर राज्यीय सीमा और 121अंतर राष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट हैं.
कुल सीटों और उम्मीदवारों की संख्या से हर क्षेत्र में औसतन 18 उम्मीदवार होते हैं. यानी कई हलकों में दो बैलेट यूनिट लगानी होगी. क्योंकि एक बैलेट यूनिट 16 उम्मीदवारों के लिए वोट करा सकती है. जबकि एक ईवीएम से 64 उम्मीदवारों के लिए वोट रिकॉर्ड हो सकते हैं. एक ईवीएम 2000 वोट तक दर्ज किए जा सकते हैं.
चौथे चरण में ये दिग्गज मैदान में
1) अखिलेश यादव (कन्नौज): समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक सांसद हैं. 2019 के चुनाव में पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराकर जीत हासिल की.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










