
चोरों ने ATM को तार से बांधा, फिर बोलेरो से खींचकर उखाड़ा... लोड नहीं कर सके तो भागे, पूरी वारदात CCTV में कैद
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाना में चोरों ने आईडीबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की. यहां 5-6 आरोपी तड़के बोलेरो में सवार होकर पहुंचे थे, जिन्होंने एटीएम को लोहे के तार से बांधकर बाहर खींचा, इसके बाद भारी वजन के कारण वे उसे गाड़ी में लोड नहीं कर सके और मौके से फरार हो गए. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.
महाराष्ट्र के बुलढाना में चोरों ने आईडीबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की. यह घटना खामगांव शहर की है. यहां बोलेरो में सवार होकर 5-6 आरोपी पहुंचे थे. उन्होंने सबसे पहले लोहे से तार से एटीएम को गाड़ी से खींचकर उखाड़ा, फिर उसे गाड़ी में लोड करने लगे, लेकिन भारी वजन के कारण वे उसे लोड नहीं कर सके और मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.
खामगांव शहर के सुटाला परिसर में स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम के पास रात करीब 3 बजे बोलेरो सवार कुछ आरोपी पहुंचे. उन्होंने एटीएम के केबिन में घुसकर मशीन को लोहे के मजबूत तारों से गाड़ी से बांध दिया और जोर लगाकर उखाड़ लिया.
यहां देखें Video
इसके बाद चोर एटीएम को बाहर ले गए और उसे गाड़ी में रखने की कोशिश की, लेकिन भारी वजन के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए और एटीएम वहीं छोड़कर भाग निकले.
यह भी पढ़ें: मेवात गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, एटीएम उखाड़ कर की थी 34 लाख की चोरी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक प्रशासन से संपर्क किया. बैंक अधिकारियों के अनुसार, एटीएम में कुल 4 लाख रुपये थे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए और मशीन से चोरों के फिंगरप्रिंट लिए. पुलिस ने शिवाजी नगर थाने में केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










