
चोरी हो गया फोन? डोन्ट वरी! ऐसे खोजें अपना गुम हुआ स्मार्टफोन, घर बैठे डेटा भी करें डिलीट
AajTak
कई बार ऐसा होता है कि हम अपना फोन कहीं रखकर भूल जाते हैं. कभी-कभी फोन चोरी भी हो जता है या कई बार हम खुद ही अपना फोन कहीं गिरा बैठते हैं. अगर आप अपने घर या दफ्तर में कहीं फोन रखकर भूल गए हों तब तो किसी को कॉल करने के लिए कह सकते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि हम अपना फोन कहीं रखकर भूल जाते हैं. कभी-कभी फोन चोरी भी हो जता है या कई बार हम खुद ही अपना फोन कहीं गिरा बैठते हैं. अगर आप अपने घर या दफ्तर में कहीं फोन रखकर भूल गए हों तब तो किसी को कॉल करने के लिए कह सकते हैं. लेकिन, अगर आपका फोन कहीं बाहर गुम हो गया है तो इसके लिए एंड्रॉयड फोन्स में खास फीचर मिलता है. इसकी मदद से फोन लोकेट भी किया जा सकता है और फोन से डेटा डिलीट भी किया जा सकता है. गूगल एंड्रॉयड फोन्स में फाइंड माय फोन वाला फीचर उपलब्ध कराता है. इसकी मदद से गुम हुए एंड्रॉयड फोन के सभी डेटा हटाए जा सकते हैं. इस फीचर की मदद से एंड्रॉयड यूजर्स हैंडसेट को लोकेट कर सकते हैं और पिन, पासकोड या पैटर्न की मदद से इसे लॉक भी कर सकते हैं. साथ ही स्क्रीन पर एक मैसेज भी छोड़ सकते हैं. ताकी किसी दूसरे को ये फोन मिलने पर वो आपसे संपर्क कर सके. अपने गुम हुए फोन को ऐसे खोजें:
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










