
'चेहरा मैं हूं... अगर नंबर नहीं आते हैं तो जिम्मेदारी मेरी', नतीजों से पहले बोले हरियाणा के CM नायब सैनी
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आजतक से बात करते हुए अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह की सीएम दावेदारी से लेकर हार की जिम्मेदारी तक, हर सवाल के जवाब दिए.
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए हुए चुनाव के अंतिम परिणाम की बारी है. मतगणना शुरू होने से पहले हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में हैं. सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में आजतक से बात करते हुए सीएम फेस के लिए अनिल विज से लेकर राव इंद्रजीत तक की दावेदारी पर खुलकर बात की और ये भी बताया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास नंबर नहीं आए तो किसकी जिम्मेदारी होगी?
सीएम सैनी ने पार्टी सत्ता में आई तो सीएम पद की रार पर भी खुलकर अपनी बात रखी. सीएम सैनी ने सीएम पद के लिए अनिल विज और राव इंद्रजीत की दावेदारी को लेकर कहा कि यह बीजेपी है, यहां पार्लियामेंट्री बोर्ड जो निर्णय लेता है वही होता है. उन्होंने ये भी कहा कि जीत का श्रेय सभी को है. जीत का श्रेय सभी को है लेकिन अगर बीजेपी को नंबर नहीं मिलते हैं तो ये किसकी जिम्मेदारी होगी? इस सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि चेहरा मैं हूं.
यह भी पढ़ें: Haryana Election Results 2024 Live: सैनी के सिर पर फिर सत्ता का सेहरा या हुड्डा का हरियाणा? बस थोड़ी देर में नतीजे
उन्होंने कहा कि अगर नंबर नहीं आते हैं तो यह मेरी जिम्मेदारी होगी. हरियाणा में जवान-किसान-पहलवान की नाराजगी को लेकर सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है. कोई नाराज नहीं है. उन्होंने कहा कि नाराजगी तो कांग्रेस के भीतर है. कांग्रेस नाराज है. सीएम सैनी ने विधानसभा चुनाव को धर्म युद्ध बताया.
यह भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से पहले किन इंतजामों की बात कर रहे हैं हरियाणा के CM सैनी? जलेबी पर भिड़े दीपेंद्र हुड्डा
उन्होंने कुरुक्षेत्र पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की. सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कहा कि हमें कोई चिंता नहीं है. सीएम सैनी ने बीजेपी की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि पहले जो इस तरह की चीजें थीं कि किसी इलाके में विकास हो रहा है और कहीं काम ही नहीं हो रहा, हमने ये तस्वीर बदली है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










