
चेन्नई: सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटकी मिली महिला पुलिसकर्मी की लाश, हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
AajTak
चेन्नई में अन्ना नगर ट्रैफिक डिवीजन की एक महिला पुलिसकर्मी की लाश फांसी पर लटकी मिली. एक सहकर्मी ने घर में उसकी लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी. अब पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.
Chennai Woman Police Officer Suicide: चेन्नई के टीपी चथिरम पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. अन्ना नगर ट्रैफिक डिवीजन में तैनात अधिकारी कार्तिका रानी रविवार को ड्यूटी खत्म कर अपने आवास पर लौटी थीं.
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका घर पुलिस क्वार्टर परिसर में ही मौजूद था. शाम तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन देर रात उनकी संदिग्ध मौत की जानकारी सामने आई. यह खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.
जानकारी के मुताबिक, कार्तिका रानी की मौत का खुलासा तब हुआ जब विभाग के ही कर्मचारी अबिनेश किसी काम से उनके घर पहुंचे. उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. खिड़की से अंदर झांकने पर उन्होंने कार्तिका रानी को साड़ी के सहारे छत से लटका देखा. यह मंजर देखकर अबिनेश घबरा गए और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का दरवाजा खोलकर कार्तिका रानी की लाश को नीचे उतारा. इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए किलपौक सरकारी अस्पताल भेजा गया. पूरे क्वार्टर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और परिवार वालों में घटना को लेकर गहरा दुख दिखाई दिया. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की.
कार्तिका रानी अपने पीछे दो बच्चों- एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गई हैं. परिवार इस हादसे से बेहाल है और किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसी मानसिक स्थिति में होंगी. वहीं, सहकर्मियों का कहना है कि वह हमेशा शांत स्वभाव और जिम्मेदार अधिकारी मानी जाती थीं. उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है. मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी अब कार्तिका रानी के परिवार, सहकर्मियों और परिचितों से बात कर रहे हैं, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









