
चेन्नई में एयर शो देखने आए 3 लोगों की दम घुटने से मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
AajTak
इंडियन एयरफोर्स की 92वीं एनिवर्सिरी के अवसर पर चेन्नई में एक एयर शो का आयोजन किया गया था. इस दौरान डिहाइड्रेशन की वजह से अब तक तीन दर्शकों की मौत हो गई, जबकि 230 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इंडियन एयरफोर्स की 92वीं एनिवर्सिरी के अवसर पर चेन्नई में एक एयर शो का आयोजन किया गया. इस दौरान डिहाईड्रेशन की वजह से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 230 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिन तीन व्यक्तियों की मौत हुई है, उनकी पहचान पेरुंगलथुर के श्रीनिवासन (48), तिरुवोट्टियूर के कार्तिकेयन (34) और कोरुकुपेट के जॉन (56) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यातायात अधिकारियों के खराब कॉर्डिनेशन के कारण चेन्नई में लाखों लोग फंस गए. शहर के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं सामने आईं, जहां लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे. उधर, मरीना बीच (जहां एयर शो हुआ) पर एकत्रित भारी भीड़ को कार्यक्रम के बाद तितर-बितर होने में भी काफी संघर्ष करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक 16 लाख लोगों को एकत्र कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित एयर शो सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक चला. हालांकि हजारों लोग सुबह 8 बजे ही चिलचिलाती धूप में एकत्र हो गए थे. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गर्मी के कारण कई बुजुर्ग लोग बेहोश हो गए.
भीड़ की परेशानी को और बढ़ाते हुए आसपास के पानी के विक्रेताओं को हटा दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया. जैसे ही शो खत्म हुआ, भारी भीड़ ने एक साथ कामराजर सलाई की ओर निकलने का प्रयास किया, जिससे यातायात पूरी तरह ब्लॉक हो गया. धूप और भीड़ से थके हुए कई लोग सड़क किनारे बैठ गए.
हालांकि समुद्र तट के पास रहने वाले लोग मदद के लिए आगे आए और जरूरतमंद लोगों को पीने का पानी दिया. इसी दौरान मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई, क्योंकि लोग घर लौटने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने लगे.इस घटना के बाद लोगों में प्लानिंग और तैयारी की कमी को लेकर गुस्सा है.
पुलिस ने बताया कि मरीना बीच के पास लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई MRTS रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आलम ये था कि कई लोगों को प्लेटफॉर्म पर खड़े होने के लिए पैर रखने तक की जगह नहीं मिली. पीटीआई के मुताबिक एयर शो स्थल के करीब अन्ना स्क्वायर स्थित बस स्टॉप पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक दर्जन लोग भगदड़ जैसी स्थिति और गर्मी के कारण मरीना में बेहोश हो गए और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस को ट्रैफिक क्लियर करने के लिए आवश्यक कदम उठाना पड़ा, ताकि तीन एंबुलेंस अस्पताल पहुंच सकें.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








