
चेन्नई: फ्लाइट में महिला पैसेंजर को गलत तरीके से छुआ, एयरपोर्ट पर ही आरोपी गिरफ्तार
AajTak
इंडिगो की जयपुर-दिल्ली-चेन्नई फ्लाइठ में एक महिला यात्री ने एक दूसरे पैसेंजर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया. इस केस में आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है.
जयपुर से चेन्नई जा रही इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस केस में आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है.
आरोपी का नाम राकेश शर्मा (45) बताया जा रहा है, जिसे फ्लाइट के चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना 9 अक्टूबर की है. महिला और आरोपी दोनों ही जयपुर से दिल्ली के रास्ते चेन्नई आने वाली फ्लाइट में सवार थे.
खिड़की के पास थी महिला की सीट
चेन्नई पुलिस के अधिकारी ने आज तक को बताया कि इंडिगो की फ्लाइट में महिला खिड़की की तरफ बैठी हुई थी. जबकि, आरोपी राकेश महिला के पीछे बैठा था. महिला के आरोप के मुताबिक फ्लाइट में सफर के दौरान राकेश ने उन्हें गलत तरीके से छुआ.
केबिन क्रू के पास दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ की घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में सवार केबिन क्रू के पास शिकायत दर्ज कराई. चेन्नई में फ्लाइट के लैंड होते ही महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










