
चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट समेत सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
AajTak
चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. 37 साल के चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट और 5 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले.
स्टार भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त (रविवार) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. 37 साल के पुजारा ने X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करके क्रिकेटिंग करियर पर विराम लगाया है.
पुजारा ने लिखा, 'भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है. मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है.'
चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा. पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए. पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में पुजारा ने 41 रन बनाए. इसके बाद पुजारा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.
पुजारा ने जो रिटायरमेंट नोट शेयर किया, उसमें लिखा है, 'जब मैंने क्रिकेट का सफर शुरू किया था, तब सोचा भी नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा. अनमोल मौके, अनुभव, जीवन का उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव. भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार पूरी ताकत लगाना, इसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है. लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है. पूरे आभार के साथ मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं.'
इसमें आगे लिखा गया है, 'मैं BCCI और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे अवसर और समर्थन दिया. इसके अलावा मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजी और काउंटी क्रिकेट का भी आभारी हूं जिनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मुझे मिला. मैं आज यहां तक अपने गुरुओं, कोचों और मार्गदर्शकों की अमूल्य सीख के बिना नहीं पहुंच पाता. उनके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










