
चुनाव से पहले गडकरी के दरवाजे पर पहुंचे दिल्ली के सांसद, ट्रैफिक और पॉल्यूशन को लेकर रखी चार मांगे
AajTak
बीजेपी सांसदों ने नितिन गडकरी से दिल्ली की ट्रैफिक और प्रदूषण समस्याओं के समाधान के लिए चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं की योजनाओं पर चर्चा की. इनका उद्देश्य बाहरी ट्रैफिक को नियंत्रित करना और यातायात की सुगमता को बढ़ाना है.
दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी के कई योजनाओं की घोषणा के बीच, भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है. इस बैठक का उद्देश्य दिल्ली में सड़क परियोजनाओं को गति देना था, जो राजधानी में प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को कम करने में सहायक हो सकती हैं.
बीजेपी सांसदों ने नितिन गडकरी को चार प्रमुख परियोजनाओं की एक ज्ञापन सौंपा. इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में बाहरी ट्रैफिक को नियंत्रित करना और राजधानी के अंदर यातायात की सुगमता को बढ़ाना है.
यह भी पढ़ें: जयपुर हादसा: कांग्रेस ने मांगा नितिन गडकरी का इस्तीफा, कहा- टेंडर की शर्तों के मुताबिक सुरक्षित नहीं हाईवे
मसलन, अभी देखा जाता है कि दिल्लीवासियों को काफी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. अगर दिल्ली से बाहर निकलने वाली सड़कों में सुधार किया जाता है तो, इससे राजधानी से बाहर निकलने वाले लोगों को आसानी होगी, और सड़कों पर ट्रैफिक को भी कम करने में मदद मिल सकती है.
प्रस्तावित परियोजनाओं का विवरण:
1. शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक टनल: वर्तमान में, दिल्ली हवाई अड्डे से शिव मूर्ति तक पहुंचने में ट्रैफिक के कारण लगभग एक घंटा लगता है. शिव मूर्ति को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली सुरंग से यह समय घटकर सिर्फ 7-8 मिनट रह जाएगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









