
चुनाव से पहले अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस और NPP के दो-दो विधायक भाजपा में शामिल
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायक और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दो विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए. 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में अब कांग्रेस और एनपीपी के दो-दो विधायक हैं.
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायक और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दो विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए. 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में अब कांग्रेस और एनपीपी के दो-दो विधायक हैं.
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री निनॉन्ग एरिंग (पासीघाट पश्चिम सीट) और वांगलिन लोवांगडोंग (बोरदुरिया-बोगापानी निर्वाचन क्षेत्र) ने ईटानगर में एक समारोह में भाजपा का दामन थाम लिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मौजूदगी में NPP के मुच्चू मीठी (रोइंग सीट) और गोकर बसर (बसर निर्वाचन क्षेत्र) भी भाजपा में शामिल हुए. इस दौरान असम के मंत्री और अरुणाचल के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी अशोक सिंघल भी मौजूद थे.
भाजपा के पास अब सदन में 53 विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं. इस साल अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे.
2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 41 सीटें, जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) ने सात, एनपीपी ने पांच, कांग्रेस ने चार और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक सीट जीती थी. दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. जदयू के सभी सात विधायक और पीपीए विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए.
गौरतलब है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच ही कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए. कांग्रेस सीट बंटवारे के बाद उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी 63 सीटें एसपी और अन्य छोटे दलों मिलकर लड़ेंगे.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ' का नारा बुलंद करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में सभी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र और भारतीय संविधान को बचाना होगा. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक पार्टियों का मुख्य काम डॉ. बीआर अंबेडकर के सपनों को पूरा करना होगा, जिसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








