
चुनाव में टिकट बांटने-काटने का रिपोर्ट कार्ड कैसे होता है तैयार? समझें- BJP का 7 प्वॉइंट फॉर्मूला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 पार और बीजेपी को 370 से ज्यादा सीटें जिताने का लक्ष्य रखा है. खुद पीएम मोदी इसकी कमान संभाले हुए हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी की पहली लिस्ट चौंका सकती है. कई सांसदों के टिकट कट सकते हैं. जिनकी उम्र ज्यादा हो गई है, उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है.
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार कौन बनेगा? इसे तय करने के लिए गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई. इस बैठक में 17 राज्यों की लोकसभा सीटों पर देर रात लगभग चार घंटे तक मंथन हुआ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसके अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और तमाम बड़े नेता मौजूद थे.
बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे पर भी चर्चा हुई. इस चार घंटे की बैठक में क्या निकलकर आया, ये अब तक तो साफ नहीं हुआ है. लेकिन इतना माना जा रहा है कि एक या दो दिन में बीजेपी की पहली लिस्ट आ सकती है.
क्या कट सकते हैं टिकट?
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नए कलेवर के साथ उतरने के मूड में है. ज्यादातर सांसदों-मंत्रियों का टिकट कट सकता है. लेकिन ऐसे कयास क्यों, इसे चार खबरें पुख्ता करती हैं.
पहली खबर है कि इस बार 60 से 70 सांसदों का टिकट कट सकता है. दूसरी खबर है कि यूपी-बिहार समेत कई राज्यों से आने वाले कुछ मंत्रियों के टिकट भी कट सकते हैं. तीसरी खबर है कि तीन मार्च को आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों के टिकट कटने की खबर आ सकती है. चौथी खबर है कि लगातार दो बार जीत चुके और उम्रदराज हो चुके सांसदों को बाहर कर नए चेहरे उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









