
चुनावी मिशन पर पीके, पटना के गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी की आज मेगा रैली से चुनावी कैंपेन की करेंगे शुरुआत
AajTak
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर आज से चुनाव अभियान का आगाज कर रहे हैं. पीके की पार्टी जन सुराज की आज पटना के गांधी मैदान में मेगा रैली होनी है जिसे बिहार बदलाव रैली नाम दिया गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव में अभी छह महीने का समय बाकी है लेकिन सियासी सरगर्मियां अभी से ही बढ़ती नजर आ रही हैं. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता जहां चुनावी तैयारियों के लिए मैदान में उतर चुके हैं, वहीं विपक्षी महागठबंधन भी इस बार के चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता. दो गठबंधनों की फाइट को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटे चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) भी चुनावी मोड में आते नजर आ रहे हैं.
पीके की पार्टी आज पटना के गांधी मैदान में मेगा रैली कर अपने चुनाव अभियान का आगाज करेगी. भ्रष्टाचार, पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर होने जा रही जन सुराज की इस रैली को बिहार बदलाव रैली नाम दिया गया है. गांधी मैदान में ये रैली दोपहर दो बजे से होनी थी लेकिन एक दिन पहले आई बारिश और आंधी के कारण इसके लिए लगाई गई कुर्सियां बिखर गईं. तैयारी पर मौसम की मार के कारण रैली के समय में बदलाव किया गया है.
यह भी पढ़ें: हारेंगे-जीतेंगे या बदलेंगे समीकरण... बिहार चुनाव में क्या असर डालेंगे प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी?
जन सुराज की बिहार बदलाव रैली अब दोपहर दो की जगह शाम चार बजे से शुरू होगी. आयोजकों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे होगा. इस रैली को पीके की पार्टी का चुनावी शंखनाद माना जा रहा है. बिहार बदलाव रैली को लेकर पूरे पटना में बैनर-पोस्टर्स लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 'INDIA ब्लॉक में शामिल नहीं होगी जन सुराज पार्टी', प्रशांत किशोर बोले, बिहार के लोगों से हमारा गठबंधन
इन बैनर-पोस्टर्स पर लिखा है कि फैसला तो गांधी मैदान पटना में ही होगा. गांधी मैदान में जन सुराज की इस रैली की तैयारियों को लेकर पीके खुद एक्टिव रहे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में लगातार बैठकें भी कीं. बिहार बदलाव रैली में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों से जन सुराज समर्थकों के पटना पहुंचने का सिलसिला भी गुरुवार की शाम से ही शुरू हो चुका है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








