
चीन में Corona से हाहाकार! अगले तीन महीने में वायरस की चपेट में होगी 60% आबादी, क्या छिपा रहा ड्रैगन?
AajTak
चीन में कोविड-19 संक्रमण में मौजूदा उछाल ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 की वजह से आया है. भारत में भी अब तक BF.7 वेरिएंट के 4 मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन चीन का हाल तो पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक है. एक वीडियो में चीन की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां हालात अभी और कितने बिगड़ने वाले हैं.
इन दिनों चीन कोरोना वायरस की भयंकर मार झेल रहा है. चीन में कोविड-19 संक्रमण में मौजूदा उछाल ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 की वजह से आया है. भारत में भी अब तक BF.7 वेरिएंट के 4 मामले सामने आ चुके हैं. देश में गुजरात से दो और ओडिशा से दो मामले सामने आए हैं. वहीं जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, यूएस और यूके सहित कई अन्य देशों में भी इस सब-वेरिएंट के मामले सामने आए हैं.
चीन का ताजा आंकड़ा बेहद डराने वाला है. दावा किया जा रहा है कि चीन में पिछले 20 दिन में 25 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं. चीन के अस्पतालों में शवों का अंबार लगा है. शवदाह गृहों में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय से दस्तावेज लीक हुए हैं, जिनसे संक्रमितों का ये दिल दहलाने वाला आंकड़ा बाहर आया है. एक्सपर्ट के मुताबिक अगले तीन महीने में चीन की 60 फीसदी आबादी के कोरोना संक्रमित होने का दावा किया है.
चीन के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सरकारी दस्तावेज लीक होने से जो आंकड़ा सामने आया उसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. रेडियो फ्री एशिया ने सोशल मीडिया पर चल रहे दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में जीरो कोविड पॉलिसी में ढील के बाद चीन में हालात बेहद भयानक हो गए हैं.
अब भी सच छिपा रहा है चीन!
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की एक बैठक में संक्रमण से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए गए थे. वही दस्तावेज लीक हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 1 से 20 दिसंबर के बीच 24.8 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हुए. ये चीन की आबादी का 17.65 फीसदी हिस्सा है. जबकि चीन ने 20 दिसंबर को जो आंकड़े जारी किए उसमें सिर्फ 3.7 करोड़ लोगों के संक्रमित होने का अनुमान लगाया गया था.
'अगले तीन महीने में चीन की 60 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में'

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






