
चीन में लौटा कोरोना का खौफ, जबरन कंटेनर में बंद किए जा रहे संदिग्ध; तस्वीरों में कैद हुआ मंजर
AajTak
चीन के कुछ वीडियो सामने आए हैं. इनमें देखा जा सकता है कि एक मरीज को पीपीई किट पहने अफ़सर उनकी बात नहीं मानने पर कैसे लात घूंसों से बुरी तरह पीट रहे हैं. चीन में हर उस शख्स को ऐसे कंटेनरों के अंदर बंद किया जा रहा है, जो या तो खुद कोरोना के संदिग्ध हैं या फिर जिनके आस-पड़ोस में किसी को भी कोरोना डिटेक्ट हुआ है.
साल 2020 के शुरुआती दिनों में कोरोना ने जब धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू किया था, तब चीन से आई ऐसी तस्वीरों ने सभी को डरा दिया था. तस्वीरों में चीनी अधिकारी कहीं संदिग्ध कोरोना मरीजों को उनके घरों में जबरन सील करते हुए दिखाई दे रहे थे, तो कहीं उनकी बात न मानने पर उनके साथ मारपीट और ज़्यादती करते हुए कैमरे में क़ैद हुए थे. चीन में फिर लौटा कोरोना खौफ. #Vardaat @ShamsTahirKhan | #ATLivestream https://t.co/DD2HytBB1k

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











