
चीन में बैठे ठग भारतीयों को लगा रहे ऑनलाइन चूना, शराब-मसालों में निवेश के नाम पर ठगे करोड़ों रुपये
ABP News
चीनी ऐप के जरिए रकम इंवेस्ट करवाई जाती, जो फिर वापस नहीं मिलती. इस सिलसिले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि ये चीन में बैठे लोगों के लिए काम कर रहे थे.
नई दिल्ली: चीन किसी न किसी रूप में लगातार भारतीयों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है. इस कड़ी में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं, चीनी ठग जो चीन में रहते हुए भी भारत के लोगों को चूना लगा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के साउथ ईस्ट जिला पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश किया है, जो भारतीय लोगों को शराब और मसालों में निवेश करने के नाम पर ठगने का काम कर रहा था. रकम चीनी ऐप के जरिए इंवेस्ट करवाई जाती, जो फिर वापस नहीं मिल पाती. इस सिलसिले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान हैदराबाद निवासी नागाराजू कर्मांची (31) और सिकंदराबाद, तेलंगाना निवासी कोनडाला सुभाष (31) के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि ये चीन में बैठे लोगों के लिए काम कर रहे थे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












