
चीन में कोरोना विस्फोट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, एक्सपर्ट ने बताया क्यों बेअसर रहेगा BF.7 वेरिएंट
AajTak
दुनियाभर में बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए भारत में भी सख्ती बरती जा रही है. केंद्र सरकार ने भी कोविड मामलों में ग्लोबल बढ़ोतरी को देखते हुए राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल करने को कहा है. इस बीच, भारत को लेकर एक्सपर्टस ने राहत भरी खबर दी है. एक्सपर्ट ने भारतीयों की इम्युनिटी को मजबूत बताया है.
चीन में कोरोनावायरस से हाहाकार मचा है. वहां वेरिएंट BF.7 तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. इस बीच, भारत के लिए राहत की खबर है. यहां एक्सपर्ट ने कोरोना को लेकर बड़ा दावा किया है. CSIR- सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के निदेशक विनय के नंदीकूरी के मुताबिक, ज्यादातर भारतीयों के पास अब हाइब्रिड इम्युनिटी है. यानी उन्होंने वैक्सीनेशन के जरिए इम्युनिटी हासिल कर ली है. ऐसे में BF.7 वेरिएंट यहां उतना असर नहीं कर पाएगा, जितना चीन में लोगों को प्रभावित कर रहा है.
बता दें कि चीन में कोरोना से हालात बिगड़ गए हैं. वहां 20 दिन में ही मरीजों की संख्या 25 करोड़ हो गई है. कोरोना का ये वेरिएंट अमेरिका, यूके, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, डेनमार्क समेत कई यूरोपीय देशों में फैल चुका है. ऐसे में भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है और इस वेरिएंट से निपटने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही एक्सपर्टस के भी इस वेरिएंट को लेकर ओपेनियन सामने आ रहे हैं.
'भारत को लेकर ज्यादा परेशानी वाली बात नहीं'
CCMB के डायरेक्टर विनय के नंदीकूरी ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा- हमेशा एक चिंता रहती है कि इन सभी वेरिएंट में इम्युनिटी से बचने की क्षमता होती है और वे उन लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं जिन्होंने वैक्सीनेशन करवाया है. यहां तक कि कभी-कभी ओमिक्रॉन के पिछले वेरिएंट से संक्रमित भी हो सकते हैं. हालांकि, भारत में संक्रमण को लेकर उतनी ज्यादा परेशानी वाली बात नहीं है, जितनी डेल्टा के वक्त हुई थी. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे पास एक हद तक हर्ड इम्युनिटी आ गई है. यही वजह है कि हम अन्य वायरस के संपर्क में आने के बावजूद हर्ड इम्युनिटी की वजह से सुरक्षित हैं.
'चीन ने वैक्सीनेशन पर नहीं दिया ध्यान'
उन्होंने कहा कि हमने (भारत) डेल्टा लहर देखी है जो सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली रही. फिर हमने वैक्सीनेशन किया और फिर ओमिक्रॉन लहर आई. तब हमने बूस्टर डोज जारी रखी. हम कई मायनों में अलग हैं. चीन में जो हो रहा है, वो भारत में नहीं हो सकता है. चीन में 'जीरो कोविड पॉलिसी' अपनाई गई. फिर उसमें छूट दे दी गई. इसी वजह से वहां संक्रमण फैल गया. इसके अलावा, चीन में वैक्सीनेशन पर भी ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से अब हालात बिगड़ गए और अब सरकार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






