
चीन में कोरोना की तबाही से टेंशन में पाकिस्तान, संक्रमण रोकने के लिए उठाए ये बड़े कदम
AajTak
पाकिस्तान में अस्पतालों के आईसीयू को एक्टिव मोड में रखा गया है. पॉजिटिव केसों की जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है. इतना ही नहीं अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई और दवाओं की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 केस मिले हैं.
चीन में कोरोना से तबाही को देखते पाकिस्तान की सरकार भी अलर्ट पर आ गई है. पाकिस्तानी हेल्थ अथॉरिटी ने बुधवार को कहा कि कोरोना के BF.7 ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए एंट्री पॉइंट्स पर सर्विलांस सिस्टम शुरू किया गया है. इतना ही नहीं अस्पतालों में आईसीयू को एक्टिव मोड पर रख दिया गया है. अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति करने के लिए कहा गया है.
द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी तमाम बड़े कदम उठाए गए हैं.
एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग
अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाए. उन्होंने कहा कि कोरोना के किसी भी वैरिएंट से निपटने के लिए देश में उचित प्रबंधन टीम एक्टिव है.
अलर्ट पर हेल्थ सिस्टम
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हेल्थ सिस्टम पूरी तरीके से तैयार है. इतना ही नहीं देशभर के अस्पतालों के आईसीयू को एक्टिव मोड में रखा गया है. पॉजिटिव केसों की जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है. पाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि 90% आबादी कोरोना वैक्सीन ले चुकी है और वह सुरक्षित है. इतना ही नहीं अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई और दवाओं की आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 केस मिले हैं. इस दौरान 3488 लोगों के टेस्ट किए गए. हालांकि, इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








