
चीन के झेजियांग में कोरोना का कहर, रोजाना 10 लाख केस, नए साल में बेकाबू होगी रफ्तार
AajTak
चीन में कोेरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. यहां मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. शंघाई से लेकर झेजियांग तक को कोरोना से राहत नहीं मिल रही है. अब झेजियांग में कोरोना का पीक आने की संभावना जताई जा गई है. खुद प्रांत की सरकार लोगों को आगाह कर रही है और संक्रमण से बचाव के लिए निर्देश जारी कर रही है.
चीन के झेजियांग में कोरोना से सबसे ज्यादा हाहाकार मचा हुआ है. यहां रोजाना 10 लाख केस मिल रहे हैं. संभावना जताई गई है कि जल्द ही यहां दोगुने मामले (20 लाख) हो सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि झेजियांग में लाखों केस आने के बावजूद कोरोना से मौत रिकॉर्ड नहीं की जा रही हैं. प्रांत में रोजाना मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. हालात ये हैं कि झेजियांग की सड़कें सूनी पड़ी हैं. लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. कोरोना ने प्रांत को पूरी तरह दहशत में ला दिया है.
चीन में शंघाई के पास स्थित झेजियांग को एक बड़ा औद्योगिक प्रांत माना जाता है. प्रांतीय सरकार ने रविवार को बताया कि शहर में रोजाना करीब 10 लाख कोरोना के केस मिल रहे हैं. यह संख्या आने वाले दिनों में दोगुनी होने की उम्मीद है. चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड उछाल आया है. हालांकि, चीन में पिछले पांच दिनों से कोई भी मौत की सूचना नहीं दी है.
लॉकडाउन में छूट मिलते ही बढ़े कोरोना केस
वहीं, स्थानीय लोगों और एक्सपर्ट ने सटीक डेटा दिए जाने की मांग की है. चूंकि, बीजिंग में जीरो कोविड पॉलिसी लागू की गई थी, जिसकी वजह से लाखों लोग लॉकडाउन में घरों में कैद होकर रह गए थे और देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई थी. हाल ही में चीन ने नियमों में छूट दी, जिससे कोरोना के मामलों में अचानक तेजी आ गई और सरकार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है.
बिना लक्षण वाले मरीज नहीं हो पा रहे ट्रैक
चीन में आधिकारिक आंकड़ों को छिपाने के आरोप लग रहे हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एसिमटोमैटिक मरीजों (बिना लक्षणों वाले मरीज) की सूचना देना बंद कर दिया है, जिससे केसों को ट्रैक करना मुश्किल हो गया है. रविवार को आयोग ने दैनिक आंकड़े देना भी बंद कर दिया. झेजियांग उन इलाकों में से एक है जहां बिना लक्षणों वाले कोरोना के सबसे ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






