
चीन की दोस्ती सुसाइडल! पहले PAK पिटा, अब ईरान... मदद के नाम पर ड्रैगन की सिर्फ जुबानी जमाखर्ची
AajTak
2025 में पाकिस्तान और ईरान ने चीन की दोस्ती पर भरोसा किया, लेकिन दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ युद्ध में हार मिली, जहां चीनी हथियार नाकाम रहे. ईरान को इजरायल और अमेरिका के हमलों में 150-200 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. चीन ने केवल बयान दिए.
हाल के वर्षों में चीन ने मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी की. पाकिस्तान और ईरान जैसे देशों को चीन ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जब इन देशों पर संकट आया, तो चीन ने उन्हें अकेला छोड़ दिया. 2025 में इजरायल-ईरान युद्ध और भारत-पाकिस्तान तनाव ने यह साबित कर दिया कि चीन की दोस्ती केवल दिखावा है.
पाकिस्तान को भारत के हाथों सैन्य हार का सामना करना पड़ा. ईरान को इजरायल और अमेरिका के हमलों में भारी नुकसान हुआ. दोनों ही मामलों में चीन की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिली. आइए समझते हैं कि चीन की दोस्ती पाकिस्तान और ईरान के लिए नुकसानदायक साबित हुई? इसके क्षेत्रीय प्रभाव क्या हैं?
यह भी पढ़ें: अभेद्य नहीं है आयरन डोम, अमेरिका ही है बिग बॉस... ईरान से सीधी भिड़ंत में इजरायल को मिले ये सबक
पाकिस्तान: चीन के खोखले समर्थन का शिकार
पाकिस्तान को लंबे समय से चीन का "आयरनक्लैड दोस्त" कहा जाता है. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) के तहत चीन ने पाकिस्तान में 62 बिलियन डॉलर का निवेश किया, जिसमें ग्वादर बंदरगाह और बुनियादी ढांचे शामिल हैं. चीन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता भी दी, जिसमें J-10C फाइटर जेट, एयर डिफेंस सिस्टम, और JF-17 थंडर विमान शामिल हैं. मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, जिसके बाद दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा की.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






