
चीनी जासूस होने के संदेह में पकड़ा गया था कबूतर, अब 8 महीने बाद मिली रिहाई
AajTak
Mumbai News: मुंबई पुलिस (Police) ने 8 महीने पहले एक कबूतर को चीनी जासूस (Chinese spy) होने के संदेह में पकड़ा था. इसके बाद केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की गई तो जासूसी की बात सामने नहीं आई. इसके बाद अब पुलिस ने कबूतर को रिहा कर दिया है.
चीन के द्वारा जासूसी के लिए भेजे गए संदिग्ध कबूतर (Suspicious Pigeon) को आठ महीने पहले पकड़ा गया था. कबूतर को मुंबई के एक पशु चिकित्सालय में रखा गया था. अब उस कबूतर को रिहा कर दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
आरसीएफ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यहां परेल इलाके में बाई सकरबाई दिनशॉ पेटिट हॉस्पिटल फॉर एनिमल्स ने सोमवार को कबूतर को छोड़ देने की अनुमति पुलिस से मांगी थी. इसके बाद पुलिस ने अनुमति दे दी और मंगलवार को कबूतर को रिहा कर दिया गया.
कबूतर के पंजे में बंधे थे दो छल्ले
कबूतर को पिछले साल मई में आरसीएफ पुलिस ने उपनगरीय चेंबूर के पीर पाउ जेट्टी में पकड़ा था. पुलिस ने कहा कि कबूतर (Suspicious Pigeon) के पंजे में दो छल्ले बंधे थे, इनमें एक तांबे का और दूसरा एल्यूमीनियम का था. उसके दोनों पंखों के नीचे चीनी भाषा जैसी लिपि में मैसेज लिखे थे.
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, सामने आया सच
इसके बाद आरसीएफ पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन जांच पूरी होने के बाद जासूसी का आरोप हटा दिया गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कबूतर ताइवान में खुले पानी में रेसिंग में शामिल हुआ था. ऐसे ही एक कार्यक्रम में ये कबूतर उड़कर देश से बाहर आ गया और भारत में आ पहुंचा था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








