
चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने से बिहार के राजनीतिक समीकरणों पर क्या फर्क पड़ेगा?
AajTak
केंद्रीय मंत्री होते हुए चिराग पासवान का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी उनकी दूरगामी रणनीति का हिस्सा लगता है, और ये वहां के राजनीतिक समीकरणों को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है. चिराग पासवान का नया एजेंडा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.
चिराग पासवान भी प्रशांत किशोर की ही तरह बिहार की राजनीति में काफी स्कोप देख रहे हैं. प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव की बात कर रहे हैं, और चिराग पासवान बिहार को पिछड़े राज्य वाली कैटेगरी से उठाकर तरक्की कर रहे देश के दूसरे राज्यों के बराबर लाने की बात कर रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री होते हुए भी चिराग पासवान बार बार बता रहे हैं कि वो बिहार की ही राजनीति करना चाहते हैं, क्योंकि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के नारे में जो सपना देख रहे हैं, वो दिल्ली में बैठकर पूरा नहीं हो सकता है - और ये स्टैंड उनके पिता राम विलास पासवान से पूरी तरह अलग है.
छत्तीसगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे चिराग पासवान कहते हैं. मैं चाहता हूं कि मेरा बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में बराबरी पर आकर खड़ा हो… तीसरी बार सांसद बनने के बाद मुझे एहसास हो रहा है कि दिल्ली में रहकर ये संभव नहीं है… ऐसे में ये इच्छा मैंने पार्टी के सामने रखी है कि अब मैं जल्द बिहार वापस जाना चाहता हूं… अगर पार्टी चाहेगी, तभी ऐसा होगा.
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने बताया, छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे संगठन मजबूत कर रहे हैं… बिहार से निकलकर धीरे-धीरे कई राज्यों में पार्टी का विस्तार कर रहे हैं… नगालैंड में दो विधायक और झारखंड में एक विधायक है… आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी पार्टी का मजबूती से विस्तार हो सके, इस सोच के साथ काम करेंगे.
कैसी है बिहार चुनाव की तैयारी?
जिस तरह चिराग पासवान और उनकी पार्टी बिहार चुनाव की तैयारी कर रही है, दो तरह की बातें नजर आ रही हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








