
चिप्स की दुकान से महिला ने खरीदा ऐसा टिकट... जीते 57 लाख रुपये!
AajTak
एक महिला लॉटरी से मालामाल हो गई. उन्हें 57 लाख रुपए मिलेंगे. उन्होंने 2 हजार रुपए कीमत का लॉटरी का टिकट खरीदा था. महिला को जब पता चला कि वह इतनी बड़ी राशि जीती है तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. महिला ने बताया कि वह चिप्स खरीदने गई थीं, इसी दौरान उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीदा था.
एक महिला, दुकान पर चिप्स का पैकेट खरीदने गई. लेकिन दुकान से उन्होंने 2 हजार रुपए कीमत का लॉटरी का टिकट खरीद लिया. इस लॉटरी के टिकट ने महिला की किस्मत पलटकर रख दी.
लॉटरी से महिला मालामाल हो गई है. महिला ने 81 लाख रुपए की इनामी राशि जीती है. हालांकि, टैक्स कटने के बाद उनको 57 लाख रुपए मिलेंगे.
महिला को जब पता चला कि वह इतनी बड़ी राशि जीती है तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, उन्होंने दो बार लॉटरी का नंबर चेक किया.
असल में, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) में रहने वाली मारसिया फिने हाल में 'माइक फूड स्टोर' पर चिप्स खरीदने के इरादे से गई थीं. लेकिन जिस दुकान पर वह सामान्यत: जाती थीं वह बंद थी. फिर एक दूसरे स्टोर पर वह गईं और वहां उन्होंने 2 हजार रुपए की कीमत का लॉटरी का टिकट खरीदा.
जब उन्होंने इस लॉटरी के टिकट के नंबर का मिलान किया तो वह दंग रह गईं. 'पिज्जा हट' में जनरल मैनेजर मारसिया ने अपने टिकट को दो बार चेक किया, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह इतनी बड़ी धनराशि जीती हैं.
मारसिया ने कहा कि वह शायद उस दुकान पर जाती भी नहीं, बस संयोग ही था, वह वहां पहुंच गईं. मारसिया ने लॉटरी के अधिकारियों से भी बातचीत में कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं लगा कि सच में ऐसा कुछ हुआ है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











