
चित्तौड़गढ़ में RDX के साथ पकड़े गए 3 लड़के, राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम!
AajTak
राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम हो गई है. चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने तीन लड़कों को बम बनाने की सामग्री के साथ हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से आरडीएक्स के साथ ही बम बनाने की अन्य सामग्री बरामद हुई है.
राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम हुई है. चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने तीन लड़कों को बम बनाने की सामग्री के साथ हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से टाइमर सहित बम बनाने की अन्य सामग्री बरामद हुई है. उदयपुर और जयपुर की एटीएस सहित अन्य टीमों द्वारा बदमाशों से गहनता से पूछताछ की जा रही है.
इस बारे में पुलिस अधिकारी कोई भी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. जानकारी में सामने आया कि तीनों युवक रतलाम से जयपुर की ओर जा रहे, जिनके कब्जे से आरडीएक्स सहित बम बनाने की अन्य सामग्री भी मिली है. हिरासत में लिए गए सभी लड़के अल सुफा नाम के एक ग्रुप से जुड़े हुए हैं. अल सुफा कट्टरपंथी ग्रुप है.
रतलाम के कट्टरपंथी ग्रुप से जुड़े हैं तीन लड़के!
अल सुफा, रतलाम का एक ग्रुप है, जिसमें 40-50 लोग जुड़े हुए हैं. ये कट्टरपंथी ग्रुप है. मध्य प्रदेश में एक हिंदू नेता की हत्या में भी इस ग्रुप का नाम सामने आया था. अल सुफा रतलाम में काफी एक्टिव है और काफी रेडिकल ग्रुप है ये. जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले दो साल से ये ग्रुप शांत था, लेकिन अब फिर से इस ग्रुप का नाम सामने आया है.
मध्य प्रदेश के रतलाम से राजस्थान एटीएस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. पूरा ऑपरेशन आईबी का है. दिलचस्प बात ये है की साल 2014 में ISIS का भारत में पहला केस रतलाम से ही रिपोर्ट किया गया था.
इन लड़कों के पास से ये विस्फोटक बरामद किया गया-

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








