
चिकन नेक पर दुश्मन की हर चाल होगी नाकाम... बांग्लादेश बॉर्डर पर इंडियन आर्मी ने बनाईं 3 नई चौकियां
AajTak
भारत ने बांग्लादेश बॉर्डर पर बमुनी, किशनगंज व चोपड़ा में तीन नई सैन्य चौकियां लगाईं है. चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) की रक्षा के लिए. यूनुस-पाकिस्तान की नजदीकी से सतर्क भारत ने त्रिशक्ति कोर, राफेल जेट्स, ब्रह्मोस मिसाइल, S-400 व आकाश सिस्टम तैनात किए हैं. सेना प्रमुख ने कहा कि यह सबसे मजबूत कड़ी है. पूर्वोत्तर की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है.
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हाल की दोस्ती और बदलते हालातों के बीच, भारत ने बांग्लादेश बॉर्डर पर तीन नई सैन्य चौकियां (गैरिसन) लगा दी हैं. ये चौकियां बमुनी (धुबरी के पास), किशनगंज और चोपड़ा में हैं. इसका मकसद है बॉर्डर पर कमजोर जगहों को मजबूत करना, निगरानी बढ़ाना और सिलीगुड़ी कॉरिडोर की रक्षा करना. सिलीगुड़ी कॉरिडोर को 'चिकन नेक' कहा जाता है. यह भारत का एक संकरा गलियारा है, जो पूर्वोत्तर राज्यों को बाकी देश से जोड़ता है. यह सिर्फ 22 किलोमीटर चौड़ा है. नेपाल, बांग्लादेश, चीन व भूटान की सीमाओं से घिरा है. अगर यह बंद हो गया, तो पूर्वोत्तर भारत अलग-थलग पड़ जाएगा.
यह भी पढ़ें: फिशन बम, थर्मोन्यूक्लियर बम, न्यूट्रॉन और डर्टी बम... कितने तरह के परमाणु बम होते हैं?
हाल ही में बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा से मुलाकात की. इसमें कनेक्टिविटी और रक्षा संबंधों पर बात हुई. यूनुस ने शेख हसीना के हटने के बाद चीन को निवेश का प्रस्ताव दिया और पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की बात की.
खुफिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह सिलीगुड़ी पर कब्जा करने की साजिश हो सकती है. लेकिन भारत की सेना कहती है कि यह हमारा सबसे मजबूत इलाका है. सेना प्रमुख ने कहा कि चिकन नेक कमजोर नहीं, बल्कि सबसे मजबूत कड़ी है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर की पूरी ताकत यहां इकट्ठा हो सकती है.
शेख हसीना के हटने के बाद मुहम्मद यूनुस ने सत्ता संभाली. बांग्लादेश की नीतियां बदल गईं. चीन के साथ बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत ज्यादा करीबी आई. पाकिस्तान से पुराने रिश्ते जोड़ने की कोशिश हो रही है. यूनुस का चीन को ऑफर भारत के हितों के खिलाफ लगता है. भारत इन सबकी नजर रख रहा है. खुफिया स्रोतों का कहना है कि नई चौकियां इंटेलिजेंस, लॉजिस्टिक्स और तेज रिस्पॉन्स के लिए हैं. ये चौकियां सेना को जल्दी हिलने-डुलने में मदद करेंगी. पूरा इलाका पहले से ही भारतीय सेना का मजबूत किला है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








