
चार तस्वीर, 70 मिनट लंबा भाषण... नतीजों के बाद उठ रहे 7 सवालों का मोदी ने दे दिया जवाब
AajTak
नरेंद्र मोदी के तीसरे टर्म की राह में कितने फूल और कितने पत्थर हैं, ये अब एनडीए में शामिल दलों पर निर्भर है. लोगों के मन में यही सवाल है मोदी ने अब तक पूर्ण बहुमत वाली सरकार चलाई है. अब मिली-जुली सरकार कैसे चलाएंगे. आज नरेंद्र मोदी ने इस सवाल पर विराम लगा दिया.
मंत्रिमंडल पर मंथन का दौर जारी है, एनडीए में शामिल दलों के लिए फॉर्मूला लगभग तय हो गया है. वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने चुनाव परिणाम को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने अपने मन की बात कही, अपने तीसरे टर्म का पूरा ब्लूप्रिंट सामने रखा. नतीजों को लेकर नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या कहा, इस पर डालते हैं एक नजर.
अभी पीएम मोदी के मन में क्या चल रहा है? बहुमत के आंकड़े से BJP फिसल गई, लेकिन शुक्रवार को नरेंद्र मोदी फुल कॉन्फिडेंस में दिखे. उन्होंने चुनावी नतीजों के अपने चिरपरिचित अंदाज में संपूर्ण व्याख्या की. नरेंद्र मोदी ने नतीजों पर विपक्ष की टिप्पणी से लेकर लोगों के मन में चल रहे एक-एक सवाल का जवाब दिया. कार्यवाहक पीएम मोदी के मन में क्या चल रहा है इसे आज की चार अहम तस्वीरों के जरिए समझिये.
पहली तस्वीर- प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री और सबसे पहले संविधान को नमन करना, संदेश सीधे विपक्ष के उस नैरेटिव को काउंटर करना, जिसमें दावा किया गया कि मोदी जीते तो संविधान बदल देंगे.
दूसरी तस्वीर- यह तस्वीर सेंट्रल हॉल में हुई संसदीय दल की बैठक की है. यही तस्वीर मोदी की नई सियासी शक्ति का प्रमाण है.
तीसरी तस्वीर- एनडीए दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी BJP के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लेने पहुंचे. ये तस्वीर पार्टी की धरोहर कहे जाने वाले नेताओं के जरिए कैडर तक अपना संदेश पहुंचाने की है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








