
'चारपाई' पर खड़ा लोकतंत्र, ढांचा कड़ा और रस्सियां लचीली… CJI सूर्यकांत ने दी डेमोक्रेसी की 'स्वदेशी' मिसाल
AajTak
भारत के संवैधानिक इतिहास की सबसे अहम बहस ‘बेसिक स्ट्रक्चर’ एक बार फिर जीवंत हो उठी. ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पहली बार देश के सुप्रीम कोर्ट के 13 जजों ने मिलकर ऐतिहासिक केशवानंद भारती मामले की बहस को मंच पर दोहराया. इसी दौरान CJI सूर्यकांत ने लोकतंत्र को एक ‘स्वदेशी चारपाई’ से जोड़ते हुए न्यायपालिका की स्वतंत्रता की अनोखी व्याख्या पेश की.
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्यायिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक ढांचे की 'स्वदेशी' व्याख्या की. उन्होंने लोकतंत्र की तुलना एक पारंपरिक चारपाई से की, जहां मजबूत लकड़ी का फ्रेम, टिकाऊ पायों और लचीली लेकिन मजबूत रस्सियों के सहारे एक ऐसा ढांचा तैयार करता है जो 'कड़ा भी है और लचीला भी.'
CJI के मुताबिक, यही संतुलन भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका की असली शक्ति है. CJI सूर्यकांत हरियाणा में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन इंडिपेंडेंस ऑफ जुडिशियरी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे.
सुप्रीम कोर्ट के 13 जजों ने दोहराई ऐतिहासिक बहस
इस कार्यक्रम में एक अनोखा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें CJI सूर्यकांत की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट के 13 जज केशवानंद भारती केस की ऐतिहासिक बहस का री-एनैक्टमेंट करने के लिए एक साथ मंच पर आए. यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक मूट कोर्ट में हुए इस सत्र में उस बहस को पुनर्जीवित किया गया जिसने भारतीय संविधान में ‘बेसिक स्ट्रक्चर’ का सिद्धांत स्थापित किया था.
कार्यक्रम 'न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: अधिकारों, संस्थानों और नागरिकों पर तुलनात्मक दृष्टिकोण' के उद्घाटन के लिए आयोजित किया गया था.
कौन-कौन बने वकील?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










