
चाचा बने अब पापा: देवर-भाभी ने रचाई शादी, बच्चों की खातिर लिए 'सात फेरे'
AajTak
Mahrashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने उसकी विधवा से शादी करके लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है. बारातियों ने भी इस आदर्श विवाह में शिरकत की और इस कदम की जी भर के तारीफ की.
इंसान की जिंदगी में शादी का अपना एक महत्व है. शादी को लेकर हर किसी के मन में एक अलग उत्साह होता है. अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई हेलीकॉप्टर से आता है तो कोई बैलगाड़ी से. लेकिन हम एक ऐसी शादी की बात कर रहे हैं जिसने लोगों के लिए एक मिसाल पेश की. दरअसल, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बड़े भाई की विधवा से देवर ने शादी रचाई, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.
दरअसल, जिले के वानखेड गांव में रहने वाले एक शख्स की बीमारी से मौत हो जाने के कारण उसकी पत्नी और दो बच्चों पर दुःखों का पहाड़ खड़ा हो गया था. यह देख मृतक के छोटे भाई हरिदास दामधर को परिजनों और रिश्तेदारों ने विधवा भाभी से शादी करने की बात कही. हरिदास ने भी समाज और दुनिया की परवाह ना करते हुए सबका मान रखा और वह अपनी भाभी से शादी रचाने तैयार हो गया.
वहीं, विधवा भाभी की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिलने के बाद इस शादी की तैयारियां की गईं. फिर धूमधाम से देवर और भाभी पति-पत्नी के रिश्ते में बंध गए. बारातियों ने भी इस आदर्श विवाह में शिरकत की और हरिदास दामधर द्वारा उठाए गए कदम की जी भर के तारीफ की.
'बच्चों को मिलेगा सहारा' भाभी से विवाह रचाने को लेकर हरिदास दामधर ने कहा, मेरे भाई का निधन हुए डेढ़ साल पहले हो गया था. उनके 2 बच्चे हैं. मेरे माता-पिता ने निर्णय लिया और मुझसे कहा कि भाभी से शादी करो, जिससे उन्हें और बच्चों को सहारा मिल जाएगा. माता-पिता और दोस्तों द्वारा लिया गया फैसला मुझे सही लगा और मैंने सोचा कि इससे भाभी और बच्चों का ही भला होगा. इसलिए मैंने शादी के लिए हां कर दी. मैं अपने इस फैसले से बहुत खुश हूं. '
(इनपुट: ज़का खान)

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








