
चाचा बनाम भतीजा: शरद पवार की घड़ी टिक-टिक तो कर रही है लेकिन चाबी किसके पास?
AajTak
महाराष्ट्र में अजित पवार अपने चाचा और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. शरद पवार की घड़ी टिक-टिक तो कर रही है लेकिन इस घड़ी की चाबी किसके पास है?
महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे की लड़ाई अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नाम और निशान पर आ गई है. अजित पवार के खेमे ने मुंबई में समर्थकों के साथ बैठक कर शक्ति प्रदर्शन किया और इसके बाद एनसीपी के नाम-निशान पर दावा करते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा दिया. शरद पवार की ओर से भी चुनाव आयोग में कैविएट दाखिल कर ये अपील कर दी थी कि उनका पक्ष भी सुना जाए.
मुंबई में नंबर गेम की लड़ाई में मराठा क्षत्रप शरद पवार भतीजे अजित से बहुत पीछे नजर आए. अजित के खेमे ने चुनाव आयोग पहुंचकर पार्टी पर दावा कर दिया तब 2 जुलाई से छिड़ी इस बहस ने और जोर पकड़ लिया कि असली एनसीपी किसकी है? शरद पवार की घड़ी टिक-टिक तो कर रही है लेकिन इस घड़ी की चाबी किसके पास है? शरद पवार के ही पास या अजित ले उड़े?
किसके पक्ष में नंबर गेम
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 5 जून को शरद पवार और अजित पवार, दोनों ने ही एनसीपी की मीटिंग बुलाई थी. दोनों ही तरफ से विधायकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए, व्हिप का दांव भी चला गया. अजित खेमे की बैठक 11 बजे से शुरू हुई और इसके बाद पवार कैंप की. दावा है कि अजित की मीटिंग में 32 विधायक और चार एमएलसी पहुंचे थे.
अजित गुट का दावा ये भी है कि चार से पांच विधायकों ने फोन कर समर्थन दिया है. चार से पांच और विधायक भी संपर्क में हैं. दूसरी तरफ, शरद पवार की बैठक में 15 विधायकों के पहुंचने का दावा किया गया. बाकी विधायक अभी तटस्थ बताए जा रहे हैं. अगर बैठक को आधार मानें तो संख्याबल अजित के पाले में अधिक नजर आ रहा है. सांसदों के स्टैंड को लेकर तस्वीर अभी अधिक साफ नहीं हो सकी है.
संगठन पर किसकी पकड़

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










